परमाणु बमों का भी बाप है रूस का 'जार बॉम्बा', दुनियाभर में मचा दिया था तहलका

Amit Mandal

Oct 31, 2023

​रूस ने दुनिया को चौंकाया​

सोवियत संघ ने 60 साल पहले 30 अक्तूबर को दुनिया का सबसे ताकतवर एटम बम का परीक्षण कर सबको हैरान कर दिया था।

Credit: social media

​​हिरोशिमा से 3300 गुना ज्यादा ऊर्जा​​

जापान के हिरोशिमा पर जो बम गिराया गया था, उसकी तुलना में इससे 3300 गुना ज्यादा ऊर्जा पैदा हुई थी।

Credit: AP

​​सबसे ताकतवर जार बॉम्बा​

इस बम का नाम था जार बॉम्बा (Tsar Bomba)। इसका कोड नेम इवान है और आधिकारिक तौर पर इसको प्रोडक्ट 602 कहा जाता है।

Credit: AP

​आंद्रेई सखारेव ने तैयार किया​

60 के दशक में सोवियत संघ के एटमी वैज्ञानिक आंद्रेई सखारेव ने इसे तैयार किया था। रूसी वैज्ञानिकों ने अमेरिका को जवाब देने के लिए इसे बनाया था।

Credit: AP

You may also like

भारत का पड़ोसी एशिया का सबसे छोटा देश सि...
दुनिया के टॉप-10 प्रदूषित शहर, लाहौर नंब...

​बमों का किंग​

इसे रूस के बमों का किंग कहा जाता है। 27 टन वजनी, 8 मीटर लंबा और 2.6 मीटर चौड़े इस हाइड्रोजन बम की टेस्टिंग के बाद 5 मील चौड़ा आग का गोला उठा था।

Credit: AP

​ 40 मीटर ऊंचा धुएं का गुबार​

तब इसके गोले कई किलोमीटर दूर से भी देखे जा सकते थे। धुएं का गुबार 40 मीटर की ऊंचाई तक उठा था।

Credit: social media

​100 किलोमीटर इलाके में असर​

इसका प्रभाव 100 किलोमीटर के इलाके पर हुआ था। इस बम की टेस्टिंग से नोवाया जेमलिया आइलैंड तबाह हो गया था।

Credit: AP

​किसी विमान में फिट नहीं हो पाया​

यह बम इतना बड़ा था कि रूस के किसी भी बमवर्षक विमान में फिट नहीं हो पाया था. इसके लिए टीयू-95 बमवर्षक में खास बदलाव किए गए थे।

Credit: social media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत का पड़ोसी एशिया का सबसे छोटा देश सिर्फ मुस्लिमों को देता है नागरिकता

ऐसी और स्टोरीज देखें