Aug 13, 2024
पाकिस्तान के हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। सेना ने ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद को गिरफ्तार किया है।
Credit: iStock
फैज हामिद की गिरफ्तारी पाकिस्तान सेना अधिनियम के उल्लंघन से जुड़े कई मामलों के तहत हुई। बकौल पाकिस्तानी सेना, फैज हामिद के खिलाफ पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई थी।
Credit: iStock
जी, हां। बकौल पाकिस्तानी सेना, फैज हामिद के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू हो गई है।
Credit: iStock
फैज हामिक पाकिस्तान के सबसे ताकतवर लोगों की सूची में शुमार हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि इमरान खान इन्हें सेना प्रमुख बनाना चाहते थे।
Credit: iStock
फैज हामिद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के 24वें डायरेक्टर जनरल थे। उनका कार्यकाल 2019 से लेकर 2022 तक रहा।
Credit: iStock
फैज हामिद पर पड़ोस की अफगान सरकार को अस्थिर और काबुल पर तालिबान के कब्जे में सहायता करने के भी आरोप लग चुके हैं।
Credit: iStock
फैज हामिद को सेना प्रमुख बनाए जाने का विरोध कमर जावेद बाजवा ने किया था। हालांकि, बाद में इमरान खान की ही सरकार गिर गई।
Credit: ANI
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स