ये हैं दुनिया की 8 सबसे शक्तिशाली मिसाइलें, ला सकती है विश्व में प्रलय; 1 चीन के पास भी

Shashank Shekhar Mishra

Sep 10, 2024

​​Jericho-III Missile​

इजरायल की जेरिको-III मिसाइल को काफी गोपनीय रखा गया है। बताया जाता है कि यह मिसाइल 1000 किलो तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और 11500 किलोमीटर के रेंज में निशाना लगा सकती है।

Credit: Istock

​​UGM-133 Trident II Missile​

अमेरिकी हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड मॉर्टिन ने यूजीएम-133 ट्राइडेंट II मिसाइल को बनाया है। यह मिसाइल अमेरिका के पनडुब्बियों पर भी तैनात है। इस मिसाइल की जद में पूरी दुनिया आती है।

Credit: Istock

​​M-51 missile​

फ्रांस की एम-51 मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइल की श्रेणी में आती है। इसे समुद्र में पनडुब्बी से भी लांच किया जा सकता है। इस मिसाईल को फ्रांसीसी नौसेना के लिए बनाया गया है।

Credit: Istock

​​DF-41 Missile​

चीन की डीएफ-41 मिसाइल 14 हजार किलोमीटर तक लक्ष्य भेद सकती है। 8.16 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चलने वाली यह दुनिया की दूसरी सबसे दूर तक मार करने वाली मिसाइल है।

Credit: Istock

You may also like

67 ट्रैक, 44 प्लेटफॉर्म; ये है दुनिया का...
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक कमांडोज; भा...

​​R-36 Missile-Russia​

आर-36 मिसाइल दुनिया की सबसे दूर तक मार करने वाली मिसाइल है। 16 हजार किलोमीटर तक यह लक्ष्य भेद सकती है। रूस ने इसे स्पेस कार्यक्रमों ले लिए बनाया था, लेकिन बाद में मारक मिसाइल में बदल दिया। यह सबसे अधिक 550 किलो परमाणु विस्फोटक ले जाने में सक्षम है।

Credit: Istock

​​LGM-30 Minuteman​

अमेरिका की एलजीएम-30 मिनटमैन अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल है। यह 13 हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। यह तीन परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है और अलग-अलग ठिकानों पर वार कर सकती है।

Credit: Istock

​​ Nirbhay Missile​

भारत में निर्मति निर्भय मिसाइल 300 किलो तक परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है। 1000 किलोमीटर की रेंज में सटीक निशाना लगाती है। यह मिसाइल काफी नीचे से जाती है, जिससे रडार से बच निकलने में माहिर है। निर्भय क्रूज मिसाइल है और यह हर मौसम में काम करती है।

Credit: Istock

​​BrahMos Missile​

दुनिया की सबसे खतरनाक सुपरसोनिक मिसाइलों में शामिल भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने भारतीय वायु सेना की ताकत को गई गुना बढ़ा दिया है। इस मिसाइल को धरती, हवा या समुद्र कहीं से भी लांच किया जा सकता है। इसकी मारक छमता 490 किलोमीटर तक है। हाल ही में इसे सुखोई विमान से लांच किया गया था।


Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 67 ट्रैक, 44 प्लेटफॉर्म; ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

ऐसी और स्टोरीज देखें