Dec 05, 2025
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वालों की विभिन्न की मान्यताएं और रीति-रिवाज होते हैं, जो सदियों से चली आ रही हैं।
Credit: iStock
इन्हीं परंपराओं में से एक ऐसी परंपरा है, जहां परिवार में मौत के बाद महिलाओं की उंगलियां काट देते हैं।
Credit: iStock
दरअसल, हम बात इंडोनेशिया के जयाविजया प्रांत में रहने वाली डानी जनजाति की बात कर रहे हैं।
Credit: iStock
वेस्ट पापुआ के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बसे डानी जनजाति के लोग खेतीबाड़ी और पारंपरिक जीवन जीते हैं। पर्यटक उनकी अनोखी संस्कृति देखने आते हैं।
Credit: iStock
यह जनजाति सदियों तक दुनिया से कटी रही, लेकिन 1938 में एक अमेरिकी खोजकर्ता ने इस जनजाति की खोज की थी।
Credit: iStock
परिवार में किसी करीबी की मौत होने पर महिलाएं उंगली का ऊपरी हिस्सा काट देती हैं। परिवार में जितनी मौतें होती हैं उतनी उंगलियां कटती हैं।
Credit: iStock
इस प्रथा में महज महिलाओं को ही शामिल किया जाता है, पुरुषों को इससे दूर रखा जाता है। बुजुर्ग महिलाएं ही इस प्रथा को अंजाम देती हैं।
Credit: iStock
इस प्रथा के जरिए मृतक के प्रति गहरा स्नेह दर्शाया जाता है। हर निशान एक याद बन जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे मृत आत्मा को शांति मिलती है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स