Apr 17, 2025

दुनिया के टॉप 10 ताकतवर सैन्य देश, ये मुल्क फिर नंबर 1, किस स्थान पर भारत?

Amit Mandal

​अमेरिका नंबर 1​

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में अमेरिका दुनिया में सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति के रूप में अपना दबदबा बनाते हुए पहले नंबर पर है।

Credit: AP

​​जानिए कितनी ताकत​​

अमेरिका के पास कुल 2,127,500 सैन्यकर्मी हैं और कुल विमानों की संख्या 13,043 और 4640 टैंक हैं।

Credit: AP

​2. रूस ​

दुनिया के टॉप 8 शक्तिशाली देशों में रूस दूसरे स्थान पर है। रूस के सैन्यकर्मियों की संख्या 3,570,000 है।

Credit: AP

​3. चीन ​

इस सूची में चीन तीसरे स्थान पर है। इसके पास कुल 3,170,000 जवान हैं। कुल एयरक्राफ्ट 3,309 और कुल टैंक 6,800 है।

Credit: AP

You may also like

आज भी रहस्य है इन जनजातियों की दुनिया, क...
हर गांव-शहर से गुजरती है ट्रेन, इस छोटे ...

​4- भारत​

शीर्ष 8 शक्तिशाली देशों में भारत चौथे नंबर पर है। भारत में सक्रिय सैन्यकर्मियों की संख्या 5,137,550 है। मिलिट्री एयरक्राफ्ट 2,229 और टैंकों की संख्या 4,201 है।

Credit: AP

​5. दक्षिण कोरिया ​​

सूची में दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर है। सैन्यकर्मियों की संख्या 3,820,000 है, जबकि 1592 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 2,236 टैंक हैं।

Credit: AP

​6. यूके ​​

टॉप शक्तिशाली देशों में यूनाइटेड किंगडम छठे स्थान पर है। इसके सैन्यकर्मियों की संख्या 1,108,860 है। कुल 631 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 227 टैंक हैं।

Credit: AP

​7. फ्रांस ​

शीर्ष 8 शक्तिशाली देशों में फ्रांस सातवें स्थान पर है। फ्रांस के सैन्यकर्मियों की संख्या 376,000 है। कुल 976 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 215 टैंक हैं।

Credit: AP

​8. जापान ​​

शीर्ष 8 शक्तिशाली देशों में जापान आठवें नंबर पर है। सैन्यकर्मियों की संख्या 328,150 है। इसके पास 1,443 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 521 टैंक हैं।

Credit: AP

​​9. तुर्की ​

इस सूची में तुर्की नौवें स्थान पर है। तुर्की के कुल 883,900 सैन्यकर्मी हैं। इसके अलावा 1,083 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 2,238 टैंक हैं।

Credit: AP

​10. इटली​

इटली 10वें स्थान पर है। इटली में 289,000 के सैन्यकर्मी हैं। कुल 729 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 200 टैंक हैं।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आज भी रहस्य है इन जनजातियों की दुनिया, कोई रहता है पेड़ पर तो कोई भरोसा नहीं करता

ऐसी और स्टोरीज देखें