Apr 15, 2025

हर गांव-शहर से गुजरती है ट्रेन, इस छोटे से मुल्क के आगे बड़े-बड़े देश भी फेल

Alok Rao

​​प्रति क्षेत्रफल सबसे घना नेटवर्क​

बेल्जियम के पास प्रति वर्ग किलोमीटर सबसे ज्यादा रेलवे ट्रैक है। यानी छोटा देश होने के बावजूद रेल लाइनें बहुत फैली हुई हैं।

Credit: Istock

​​1,000 से ज्यादा स्टेशन​

बेल्जियम में करीब 1,000 रेलवे स्टेशन हैं, जो देश के लगभग हर शहर और गांव को जोड़ते हैं।

Credit: Istock

​प्रभावशाली लंबाई​​

बेल्जियम का रेलवे नेटवर्क लगभग 3,600 किलोमीटर लंबा है, जो देश के आकार के हिसाब से बहुत अधिक है।

Credit: Istock

​​यूरोप से बेहतरीन जुड़ाव​

बेल्जियम का रेल नेटवर्क फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग जैसे देशों से सीधे जुड़ा है – जिससे यूरोप घूमना आसान हो जाता है।

Credit: Istock

You may also like

NASA ने कैद किए अंतरिक्ष के 10 सबसे खूबस...
भारत या पाकिस्तान कौन ज्यादा ताकतवर? इस ...

​तेज और हाई-स्पीड ट्रेनें​

बेल्जियम में Thalys और Eurostar जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें चलती हैं जो पेरिस, एम्स्टर्डम और लंदन तक जाती हैं।

Credit: Istock

​राष्ट्रीय रेल कंपनी​​

बेल्जियम की सरकारी रेल सेवा का नाम है SNCB (फ्रेंच में) और NMBS (डच में)। यह पूरी देशभर की रेल सेवा चलाती है।

Credit: Istock

​इलेक्ट्रिफाइड नेटवर्क​

बेल्जियम का करीब 85% रेल नेटवर्क इलेक्ट्रिक है, जो इसे पर्यावरण के लिए भी बेहतर बनाता है।

Credit: Istock

​​हर 10-15 मिनट पर ट्रेनें​

बड़े शहरों के बीच इतनी ज्यादा ट्रेनें चलती हैं कि कई जगहों पर हर 10 से 15 मिनट में एक ट्रेन होती है।

Credit: Istock

​​आसान और सस्ता इंटरसिटी ट्रैवल​

बेल्जियम में किसी भी दो बड़े शहर के बीच ट्रेन यात्रा 1 से 2 घंटे में पूरी हो जाती है।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: NASA ने कैद किए अंतरिक्ष के 10 सबसे खूबसूरत नजारे, नहीं हटेंगी नजरें

ऐसी और स्टोरीज देखें