Feb 04, 2025

9 देशों से गुजरती है ये नदी, पर आज तक कोई नहीं बना सका पुल

Amit Mandal

​​ताजे पानी की सबसे बड़ी नदी​​

अमेजन नदी ताजे पानी की दुनिया की सबसे बड़ी नदी है और 9 देशों से गुजरते हुए लाखों लोगों की प्‍यास बुझाती है।

Credit: Wikimedia

​9 देशों से गुजरती है अमेजन नदी​

अमेजन नदी जिन नौ देशों से होकर गुज़रती वो हैं: ब्राज़ील, पेरू, बोलिविया, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गयाना, फ़्रेंच गयाना, सूरीनाम।

Credit: Wikimedia

​अटलांटिक महासागर में मिलती है​

अमेजन नदी, दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में बहती है। यह पेरू की एंडीज पर्वतमाला से निकलती है और अटलांटिक महासागर में मिलती है।

Credit: Wikimedia

​लंबाई करीब 6,800 किलोमीटर​

यह ताजे पानी की दुनिया की सबसे बड़ी नदी है और इसकी लंबाई करीब 6,800 किलोमीटर है और चौड़ाई कहीं-कहीं पर 11 किमी से भी अधिक है।

Credit: Wikimedia

You may also like

दुनिया के सबसे घटिया लड़ाकू विमान; जिनमे...
दुनिया का सबसे अमीर मुस्लिम देश कौन सा ह...

​आज तक नहीं बन सका पुल​

लेकिन 9 देशों से गुजरने के बाद भी अमेजन नदी पर आज तक कोई पुल नहीं बना सका है ये सबसे बड़ा सवाल है।

Credit: Wikimedia

​क्या-क्या चुनौतियां​

इसका कारण है कि अमेजन नदी के किनारों की मिट्टी का बेहद नरम होना, बहुत ज्‍यादा चौड़ाई और घने जंगल।

Credit: Wikimedia

​बार-बार बदलता है रास्ता​

इसके अलवा बाढ़ के बाद नदी का बार-बार रास्‍ता बदल जाता है जिससे पुल बना पाना संभव नहीं है।

Credit: Wikimedia

​कम आबादी वाले स्थानों से गुजरती है नदी​

हालांकि अमेजन नदी पर पुल बनाने की बहुत जरूरत भी नहीं पड़ी क्‍योंकि इस नदी का ज्‍यादातर हिस्‍सा कम आबादी वाले इलाकों से गुजरता है।

Credit: Wikimedia

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दुनिया के सबसे घटिया लड़ाकू विमान; जिनमें बैठना 'मौत को दावत' देने जैसा!

ऐसी और स्टोरीज देखें