Jul 06, 2025

सिकंदर के घोड़े का नाम क्या था? जिसके नाम पर झेलम किनारे बसाया था शहर

Ramanuj Singh

​​सिकंदर का जन्म और प्रारंभिक जीवन​​

सिकंदर का जन्म 356 ईसा पूर्व मकदूनिया में हुआ था। वह मकदूनिया के शासक फिलिप का पुत्र था।

Credit: istock

​​अरस्तु का शिष्य​​

सिकंदर को महान दार्शनिक अरस्तु से शिक्षा प्राप्त हुई थी, जिससे उसका बौद्धिक और रणनीतिक विकास हुआ।

Credit: istock

​​प्रिय घोड़ा बुसेफेलस​​

सिकंदर को उसका प्रिय घोड़ा बुसेफेलस (Bucephalus) बहुत प्रिय था। यह काले रंग का था और उसके माथे पर सफेद तारा चिन्ह था।

Credit: istock

​​बुसेफेलस नगर की स्थापना​​

सिकंदर ने झेलम नदी के किनारे अपने प्रिय घोड़े के नाम पर बुसेफेलस नामक नगर बसाया।

Credit: istock

You may also like

रहने की नहीं बचेगी जगह! समंदर में डूब जा...
क्रूरता की हदें लांघ गई थीं ये रानियां, ...

​​भारत विजय अभियान​​

सिकंदर ने भारत पर आक्रमण 326 ईसा पूर्व में किया था, जिसे उसका भारत विजय अभियान कहा जाता है।

Credit: istock

​​पंजाब के राजा पोरस से युद्ध​​

भारत में सिकंदर का सामना पंजाब के शासक राजा पोरस से हुआ। यह युद्ध झेलम नदी (हाइडेस्पीज) के किनारे लड़ा गया।

Credit: istock

​​सेनापति सेल्युकस निकेटर​​

सिकंदर के प्रमुख सेनापतियों में सेल्युकस निकेटर का नाम प्रसिद्ध है, जो बाद में सेल्युकस साम्राज्य का संस्थापक बना।

Credit: istock

​​व्यास नदी के पार जाने से इंकार​​

सिकंदर की सेना ने थकान और भय के कारण व्यास नदी पार करने से इनकार कर दिया था।

Credit: istock

​​भारत से वापसी​​

सेना की अनिच्छा और युद्धों की थकावट के चलते सिकंदर को 325 ईसा पूर्व में भारत से लौटना पड़ा।

Credit: istock

​​मृत्यु और उम्र​​

सिकंदर की मृत्यु 323 ईसा पूर्व बेबीलोन में हुई थी, उस समय उसकी आयु केवल 33 वर्ष थी।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: रहने की नहीं बचेगी जगह! समंदर में डूब जाएगा ये शहर; बहुत कम बचा समय

ऐसी और स्टोरीज देखें