May 26, 2025
हिटलर ने जून 1941 में सोवियत संघ पर आक्रमण कर दिया, जबकि उसने पहले ब्रिटेन को पूरी तरह नहीं हराया था। यह युद्ध दो मोर्चों पर लड़ने की शुरुआत थी एक पश्चिम में और दूसरा पूर्व में।
Credit: Leonardo AI
उसने सोवियत संघ की ताकत और जाड़े की भीषण ठंड को कम आंका। परिणाम: जर्मन सेना मास्को के पास आकर फंस गई और भारी नुकसान हुआ।
Credit: Leonardo AI
हिटलर ने ब्रिटेन पर आक्रमण करने की योजना बनाई थी (ऑपरेशन सी लॉयन), लेकिन रॉयल एयर फोर्स की जबरदस्त प्रतिरोध क्षमता के कारण जर्मनी को पीछे हटना पड़ा।
Credit: Leonardo AI
ब्रिटेन की हवाई शक्ति और मनोबल को कम करके आंका। ब्रिटेन युद्ध में बना रहा और अमेरिका से समर्थन प्राप्त करता रहा।
Credit: Leonardo AI
जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर हमला करने के बाद हिटलर ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी, जबकि अमेरिका ने पहले जर्मनी पर हमला नहीं किया था।
Credit: Leonardo AI
अमेरिका की औद्योगिक और सैन्य क्षमता को नजरअंदाज किया। युद्ध में अमेरिका की एंट्री से मित्र देशों को निर्णायक बढ़त मिली।
Credit: Leonardo AI
स्टेलिनग्राद की लड़ाई में जर्मन सेना पूरी तरह फंस गई थी, लेकिन हिटलर ने पीछे हटने की इजाजत नहीं दी।
Credit: Leonardo AI
सामरिक दृष्टि से व्यर्थ शहर के लिए हठपूर्वक लड़ते रहे। 3 लाख से अधिक जर्मन सैनिक मारे गए या बंदी बनाए गए।
Credit: Leonardo AI
नाजी शासन ने कई वैज्ञानिकों को या तो मार डाला या देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया, जिनमें अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे लोग भी शामिल थे।
Credit: Leonardo AI
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स