Dec 18, 2025

सूर्य के सामने डटे Aditya L1 ने सुलझा दी सबसे बड़ी पहेली, पूरी दुनिया मान रही लोहा

Amit Mandal

​​Aditya L1 ने किया जबरदस्त काम​​

भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 (Aditya L1) ने जबरदस्त काम किया है जिसका पूरी दुनिया लोहा मान रही है।

Credit: NASA

​शक्तिशाली सौर तूफान को समझने में की मदद​

हाल ही में पृथ्वी पर आए सबसे शक्तिशाली सौर तूफान को समझने में इसने अहम भूमिका निभाई है। इस सौर तूफान को गैनन स्टॉर्म नाम दिया गया है, पिछले दो दशकों में सबसे तेज था।

Credit: NASA

​​2024 का भू-चुंबकीय तूफान क्यों रहा मजबूत​​

इसरो के अनुसार, आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को यह समझाने में मदद की कि मई 2024 का यह भू-चुंबकीय तूफान सामान्य अनुमानों से इतना ज्यादा शक्तिशाली क्यों था।

Credit: NASA

​​गैनन तूफान की ताकत ​​

इसरो के एक बयान के मुताबिक, गैनन तूफान ने पृथ्वी के पर्यावरण को बुरी तरह प्रभावित किया। जब ये झोंके पृथ्वी से टकराते हैं हमारे ग्रह के चुंबकीय कवच को प्रभावित कर सकते हैं।

Credit: NASA

You may also like

त्राहिमाम! समुद्र में डूब रहा सबसे अधिक ...
​सिकंदर के घोड़े का नाम क्या था? जिसके न...

​​इससे कई गंभीर समस्याएं​​

इससे उपग्रहों, संचार प्रणालियों, जीपीएस और यहां तक कि बिजली ग्रिड के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं।

Credit: NASA

​एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में शोध प्रकाशित​

भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स नामक पत्रिका में एक अहम अनुसंधान पत्र प्रकाशित किया है।


Credit: NASA

​​इतना शक्तिशाली क्यों रहा सौर तूफान​​

शोध बताता है कि मई 2024 में पृथ्वी पर आने वाले दो दशकों से अधिक समय के सबसे शक्तिशाली सौर तूफान ने इतना असामान्य व्यवहार क्यों किया।

Credit: NASA

​टूट और जुड़ रहे थे सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र​

उन्होंने पाया कि सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र, जो सौर तूफान के अंदर मुड़ी हुई रस्सियों की तरह होते हैं, तूफान के भीतर टूट रहे थे और फिर से जुड़ रहे थे।

Credit: NASA

​​तूफान को बनाया शक्तिशाली​​

इसरो के मुताबिक चुंबकीय क्षेत्र के इस अचानक बदलाव ने तूफान के प्रभाव को अपेक्षा से कहीं ज्यादा शक्तिशाली बना दिया।

Credit: ISRO

​आदित्य-एल1 ने सुलझाई पहेली​

भारत के आदित्य-एल1 मिशन से प्राप्त सटीक चुंबकीय क्षेत्र मापों की बदौलत, वैज्ञानिक इस पुनर्संयोजन क्षेत्र का मानचित्रण करने में सक्षम हुए।

Credit: NASA

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: त्राहिमाम! समुद्र में डूब रहा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश का ये शहर

ऐसी और स्टोरीज देखें