Sep 02, 2026
आज बिलियर्ड्स की गेंदें खास प्लास्टिक से बनती हैं लेकिन पहले इन गेंदों को बनाने के लिए प्लास्टिक नहीं बल्कि किसी और चीज का इस्तेमाल होता था और वह इतना खतरनाक था कि इससे धरती पर रहने वाले हाथियों की जान पर आफत आ गई थी।
Credit: iStock
दरअसल, पहले बिलियर्ड्स की गेंदों को हाथी दांत से बनाया जाता था और इन गेंदों को बनाने के लिए ही हाथियों के शिकार की घटना बढ़ते जा रही थी। ऐसे में अगर प्लास्टिक का आविष्कार ना हुआ होता तो शायद आज धरती से हाथी गायब हो गए हो
Credit: iStock
बता दें कि 18वीं और 19वीं सदी में बिलियर्ड्स की गेंदों के लिए हाथी दांत (Ivory) का खूब इस्तेमाल होता था। इन गेंदों को बनाने के लिए पहले इसे काटकर और फिर घिसकर इसे गोल आकार दिया जाता था। तब जाकर कहीं खेलने के लिए बिलियर्ड्स की गेंद बनती थी।
Credit: iStock
एक बड़े हाथी के दांत से कुछ ही बिलियर्ड्स गेंदें बन पाती थीं इसलिए अच्छी गेंद बनाना आसान या सस्ता काम नहीं था। ढेर सारी गेंदों को बनाने के लिए हाथियों के दातों का ढेर लगाना पड़ता था। जिसके लिए हाथियों का शिकार भी काफी हद तक बढ़ गया था।
Credit: iStock
हाथी दांत प्राकृतिक चीज था, इसलिए उसकी बनावट हर जगह एक जैसी नहीं होती थी। इस वजह से गेंदों में थोड़ा फर्क भी आ जाता था। सारे गेंदों का आकार भी थोड़ा छोटा-बड़ा होता था। ऐसे में कई बार सही आकार के लिए हाथियों के कई दांत बर्बाद भी हो जाते थे।
Credit: iStock
बिलियर्ड्स का खेल लोकप्रिय हुआ तो गेंदों की मांग भी बढ़ने लगी। इससे हाथी दांत की जरूरत और ज्यादा हो गई। हाथी दांत की सप्लाई सीमित थी और इसकी कीमत भी ज्यादा थी। इसके साथ ही हाथियों के शिकार को लेकर बड़ी चिंता पैदा होने लगी।
Credit: iStock
लोग ऐसी चीज खोजने लगे जिससे बिलियर्ड्स की गेंद बनाई जा सके। मकसद था हाथी दांत का एक बेहतर विकल्प ढूंढना। जिसके बाद 19वीं सदी में सेल्युलॉइड जैसे नए मटेरियल से बिलियर्ड्स गेंदें बनाने की कोशिश हुई। इससे गेंद बनाने की दुनिया में बड़ा बदलाव शुरू हुआ।
Credit: iStock
आज बिलियर्ड्स की अच्छी गेंदें आमतौर पर फेनोलिक रेजिन जैसे मजबूत सिंथेटिक मटेरियल से बनाई जाती हैं। ये गेंदें मजबूत और ज्यादा एक जैसी होती हैं।
Credit: iStock
बिलियर्ड्स की गेंदों ने लकड़ी और हाथी दांत के दौर से आधुनिक सिंथेटिक मटेरियल तक का सफर तय किया। यानी खेल बदला तो गेंद बनाने का तरीका भी बदल गया।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स