Jan 11, 2026
इसके बारे में शायद ही आप जानते हों।
Credit: iStock
रेनडियर (Reindeer) या कारिबू दुनिया का एकमात्र स्तनधारी जानवर है जिसकी आंखों का रंग मौसम के साथ बदल जाता है।
Credit: iStock
गर्मियों में जब आर्कटिक में 24 घंटे धूप रहती है, उनकी आंखों का रंग गोल्डन/सुनहरा हो जाता है।
Credit: iStock
इस समय आंखों की रिफ्लेक्टिव लेयर (Tapetum Lucidum) ज्यादा रोशनी को बाहर फेंकती है, जिससे वे तेज रोशनी में साफ देख पाते हैं।
Credit: iStock
सर्दियों में जब कई महीनों तक अंधेरा,बर्फ और कम रोशनी रहती है। उनकी आंखें गहरे नीले (Deep Blue) रंग की हो जाती हैं।
Credit: iStock
नीला रंग होने पर आंखें बहुत ज्यादा कम रोशनी को भी पकड़ लेती हैं, यहां तक कि अल्ट्रावायलेट लाइट भी देख लेती हैं।
Credit: iStock
सर्दियों में उनकी पुतलियां ज्यादा फैली रहती हैं, इससे आंखों के पीछे मौजूद फाइबर्स दब जाते हैं और रंग बदलकर नीला हो जाता है।
Credit: iStock
इस बदलाव से उनकी आंखें लगभग 1000 गुना ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं, जिससे वे अंधेरे में भी अच्छी तरह देख पाते हैं।
Credit: iStock
ये प्रकृति का कमाल है, जो रेनडियर को बर्फीले और बेहद अंधेरे आर्कटिक इलाके में जीने और खतरे पहचानने में मदद करता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स