Jan 08, 2026
साड़ी में दिख रही बड़ी-बड़ी आंखों वाली इस महिला की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Credit: X/@unitechy
दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर कर्नाटक के कई अंडर कंस्ट्रक्शन साइट पर टंगी हुई है।
Credit: X/@unitechy
इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद लोगों के मन में यही सवाल है कि ये महिला कौन है और इसकी तस्वीर क्यों लटकाई जा रही है।
Credit: X/@unitechy
इसी सवाल का जवाब जानने के लिए लोगों ने इस महिला से जुड़ी जानकारी खंगालने के लिए गूगल और AI सबका सहारा ले लिया लेकिन कहीं भी जवाब संतोषजनक नहीं मिला।
Credit: X/@unitechy
इसके बाद जब लोगों ने सोशल साइट एक्स पर @unitechy नामक अकाउंट के वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में चक्कर लगाया तो उन्हें कुछ जानकारियां मिलीं।
Credit: X/@unitechy
कमेंट सेक्शन में लोगों को पता चला कि कई अन्य लोगों ने अपने एरिया के अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट पर इस महिला की लटकी हुई तस्वीर देखी है।
Credit: X/@unitechy
अलग-अलग एरिया से लोगों ने उसकी फोटो क्लिक कर उसे कमेंट सेक्शन में अपलोड भी किया है, जहां कुछ लोगों ने इस तस्वीर को CCTV फुटेज बताया है।
Credit: X/@unitechy
लोगों के कमेंट्स के अनुसार, महिला की इस तस्वीर को लोग किसी नजरबट्टू की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि किसी की बुरी नजर ना लगे।
Credit: X/@unitechy
कुछ लोग इसे नजर कवच बता रहे हैं, धीरे-धीरे यह तस्वीर सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में छा गई और लोग इस पर अलग-अलग कैप्शन के साथ पोस्ट करने लगे।
Credit: X/@unitechy
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स