Aug 27, 2026
ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में एक से एक अनोखी जगहें हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
Credit: istock/reddit
इसी कड़ी में हम आपको एक ऐसे बीच के बारे में बताएंगे, जहां एक साथ दो लाख लोग जुट जाते हैं।
Credit: istock/reddit
चीन के शेनजेन शहर में स्थित दामेइशा बीच लगभग 1.8 किलोमीटर लंबा है, लेकिन गर्मियों और वीकेंड्स पर यहां रेत से ज्यादा लोगों का हुजूम दिखाई देता है।
Credit: istock/reddit
इस छोटे से बीच पर एक समय में लगभग 2 लाख लोग तक पहुंच जाते हैं। नजारा ऐसा होता है मानो पूरा शहर ही समुद्र किनारे आ गया हो।
Credit: istock/reddit
इतनी भारी तादाद में लोगों के जुटने के कारण इसे अनौपचारिक रूप से दुनिया का सबसे भीड़भाड़ वाला बीच माना जाता है। भीड़ इतनी भयानक होती है कि समुद्र के पानी में उतरना या एक कदम बढ़ाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता।
Credit: istock/reddit
यहां भारी भीड़ जुटने का सबसे बड़ा कारण है इस खूबसूरत बीच में प्रवेश के लिए कोई एंट्री फीस नहीं लगती, यह सभी के लिए पूरी तरह मुफ्त है। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का आसान साधन होना भी इसकी लोकप्रियता की वजह है।
Credit: istock/reddit
अनियंत्रित भीड़ को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन को नियम बनाना पड़ा। अब पीक सीजन (मई से अक्टूबर) में यहां एक दिन में अधिकतम 80,000 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाती है।
Credit: istock/reddit
वहीं, गर्मियों के महीनों में यदि कोई बिना एडवांस ऑनलाइन रिजर्वेशन किए यहां आता है, तो उसे बीच परिसर में जाने की इजाजत नहीं मिलती। भीड़ से अलग, इस बीच का मुख्य आकर्षण यहां की रंग-बिरंगी एंजेल मूर्तियाँ , बोर्डवॉक और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां हैं।
Credit: istock/reddit
हर साल इस बीच से ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है कि इतने छोटे से बीच पर इतने सारे लोग एक साथ कैसे समा जाते हैं।
Credit: istock/reddit
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स