Oct 09, 2025
आपने चींटियों को पूरे दिन एक्टिव देखा होगा, दिन भर वे कुछ ना कुछ करते हुए मिल जाती हैं।
Credit: iStock
अनाज का दाना ढोकर अपने घरों में रखना हो या फिर अपने मरे हुए साथियों को ढोना, ये चींटियां हर रोज काम पर लगी दिखती हैं।
Credit: iStock
लेकिन कभी आपने यह सोचा है कि ये चींटियां जब हमेशा काम ही करती दिखती हैं तो ये भला आराम कब करती हैं?
Credit: iStock
क्या चींटियां सोती हैं भी या नहीं, इसी सवाल का जवाब हम आपको आज बताने जा रहे हैं।
Credit: iStock
दरअसल, ये चींटियां सोती हैं, लेकिन इनके साथ ऐसा नहीं है कि ये घंटों तक सोती हों।
Credit: iStock
ये पूरे दिन में छोटी-छोटी लगभग 250 बार झपकियां लेती हैं।
Credit: iStock
जिन्हें अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो इसकी कुल अवधि 4 घंटे 48 मिनट होती है।
Credit: iStock
चींटियां एक बार में कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक झपकियां लेती हैं।
Credit: iStock
जब कोई चींटी सो रही होती है तो उसकी कॉलोनी में रहने वाली अन्य चींटियां काफी एक्टिव रहती हैं और अपना काम करती रहती हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स