Aug 28, 2026

कितनी होती हैं मकड़ियों की आंखें, संख्या जान हो जाएंगे हैरान

Pankaj Yadav

​​यकीनन यह नहीं जानते होंगे आप​

क्या आपको यह पता है कि मकड़ियों की कितनी आंखें होती है। शायद ही आपको इस बारे में जानकारी होगी, अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो आज जान लें।

Credit: iStock

​कितनी होती है मकड़ियों की आंखें?​

ज्यादातर मकड़ियों की 8 आंखे होती हैं लेकिन यह जरूरी हर मकड़ी की आंखें 8 ही हो। कुछ प्रजातियों की मकड़ियों की आंखों की संख्या कम भी होती है।

Credit: iStock

​सबकी 8 आंखें नहीं होती​

मकड़ियों की दुनिया काफी अलग है। जरूरी नहीं कि सारी मकड़ियों के पास 8 ही आंख हो। कुछ मकड़ियों की 6, 4, 2 या एक भी आंख नहीं होती।

Credit: iStock

​8 आंखें फिर भी साफ नहीं देख पातीं​

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि मकड़ी की 8 आंखें होने के बावजूद उसे इंसानों की तरह साफ दिखाई नहीं देता। मकड़ियों की नजर थोड़ी धुंधली होती है।

Credit: iStock

You may also like

बेहद अनोखा है 1.8 किमी लंबा यह बीच, एक स...
इस जानवर को देखकर लोग हो जाते हैं कनफ्यू...

​कुछ-कुछ चीजें ही देख पाती हैं मकड़ियां​

ज्यादातर मकड़ियां अपनी आंखों से रोशनी और हलचल को पहचानती हैं। मगर उन्हें कभी भी इंसानों की तरह या फिर दूसरे जानवरों की तरह साफ नहीं दिखता।

Credit: iStock

​कुछ की नजरें तेज तो कुछ की कमजोर​

मकड़ियों की कुछ प्रजातियों की आंखें दूसरों के मुकाबले काफी ज्यादा तेज होती हैं। मगर कुछ की इतनी कमजोर होती है कि उन्हें बुश्किल से दिखता है।

Credit: iStock

​इस मकड़ी की नजर सबसे तेज​

जंपिंग स्पाइडर की नजर बहुत अच्छी होती है। यह शिकार को काफी अच्छी तरह देख सकती है और अपनी इसी खासियत की वजह से वह शिकार करने में भी बहुत माहिर होती है।

Credit: iStock

​मकड़ियों की हर आंखों का काम अलग-अलग​

मकड़ी की सभी आंखें एक जैसा काम नहीं करतीं। कुछ आंखें रोशनी पहचानती हैं, तो कुछ हरकत। हर एक आंख की अलग-अलग भूमिका है।

Credit: iStock

​कुछ प्रजातियों ने खो दी अपनी आंखें​

इनमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि कुछ गुफाओं में रहने वाली मकड़ियों ने समय के साथ अपनी आंखें लगभग खो दी हैं। इनके पास अब आंखें या तो नहीं हैं या फिर है तो बहुत ही कम, जैसे 1 या 2

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बेहद अनोखा है 1.8 किमी लंबा यह बीच, एक साथ जुट जाते हैं 2 लाख लोग

ऐसी और स्टोरीज देखें