Mar 11, 2023

BY: रितु राज

मट्टूर से लोगंवा गांव तक, ये हैं भारत के अजीबोगरीब गांव, जानें रोचक बातें

अजीबोगरीब गांव

भारत में हजारों गांव हैं और हर गांव की एक अलग ही संस्कृति देखने को मिलती है। कुछ गांव ऐसे भी हैं जिनकी संस्कृति के बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे।

Credit: iStock

मट्टूर गांव

यह गांव कर्नाटक में स्थित है। इस गांव की खास बात है कि यहां सभी लोग संस्कृत में बात करते हैं।

Credit: iStock

लोंगवा गांव

यह गांव नागालैंड में है। इस गांव के प्रधान का आधा घर भारत और आधा म्यांमार में है।

Credit: iStock

बड़वां कला गांव

बिहार के इस गांव को लोग बैचलर ऑफ विलेज के नाम से भी जानते हैं। साल 2017 के बाद इस गांव में पहली बार बारात आई थी।

Credit: iStock

शनि सिंगणासुर

इस गांव की सबसे अलग बात है कि इस गांव में घरों के दरवाजे कभी बंद नहीं किए जाते हैं।

Credit: iStock

हिवारे बाजार गांव

महाराष्ट्र के इस गांव में 50 से ज्यादा लोग करोड़पति हैं इसलिए इसे करोड़पति गांव भी कहा जाता है।

Credit: iStock

शेतपाल गांव

इस गांव में लोग और कोबरा सांप एक छत के नीचे ही रहते हैं।

Credit: iStock

खोनोमा गांव

खोनोमा पहला ऐसा गांव है जिसने शिकार और अवैध कटाई पर बैन लगाया था इसलिए इसे ग्रीन विलेज कहते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बच्चों का रखा ये नाम तो इन देशों में हो जाएगी जेल

ऐसी और स्टोरीज देखें