Sep 30, 2025
भारत समेत दुनियाभर में ताजमहल को प्यार का प्रतीक माना जाता है।
Credit: iStock/X
दूसरी तरफ हम आज आपको बिहार के एक शख्स की अनोखी मोहब्बत के बारे में बताने जा रहे हैं।
Credit: iStock/X
इस शख्स ने अपनी पत्नी से ऐसी बेपनाह मोहब्बत की, जिसके बारे में जानकर आप ताजमहल भूल जाएंगे।
Credit: iStock/X
हम जिस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं, उनका नाम दशरथ मांझी था। जिन्होंने अपनी पत्नी के प्यार में खुद को कुर्बान कर दिया था।
Credit: iStock/X
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस शख्स ने अपनी पत्नी के मोहब्बत में छेनी-हथौड़ी से 25 फीट ऊंचे पहाड़ को अपने हाथों से काट डाला था।
Credit: iStock/X
दरअसल, दशरथ मांझी पहाड़ के उस पार लकड़ी काट रहे थे। जिन्हें उनकी पत्नी फाल्गुनी देवी खाना देने जा रही थीं। इस दौरान पहाड़ से गिरकर उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।
Credit: iStock/X
फाल्गुनी देवी जब पहाड़ के दर्रे में गिरीं तो उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाना था। जबकि अस्पताल जाने के लिए पूरे पहाड़ को घूमकर जाना था।
Credit: iStock/X
अपनी पत्नी की मौत के गम में उन्होंने अकेले ही छेनी-हथौड़ी से पहाड़ काटना शुरू किया। शुरुआत में लोगों ने उन्हें पागल कहा, लेकिन उन्होंने अपना काम जारी रखा।
Credit: iStock/X
दशरथ मांझी ने 22 सालों के अथक प्रयासों के बाद पहाड़ को काटकर बीच से रास्ता बना दिया जिससे 55 किलोमीटर की दूरी मात्र 15 किलोमीटर की रह गई।
Credit: iStock/X
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स