Aug 25, 2026
यूं तो मकड़ियों को आपने पुरानी जगहों पर खंडहरों में, अंधेरे में और कई तंग जगहों पर अपना घर बनाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कोई ऐसी मकड़ी देखी है, जो अपना घर पानी के अंदर बनाकर रहती हो।
Credit: iStock
अगर नहीं तो आइए आज हम आपको एक ऐसी मकड़ी के बारे में बताते हैं, जो पानी के अंदर घर बनाकर रहती है और पानी के अंदर ही ये अपना जाला बुनती है।
Credit: iStock
हम जिस मकड़ी की बात कर रहे हैं, उसका नाम डाइविंग बेल स्पाइडर (Diving Bell Spider) है। इस मकड़ी का नाम उसे रहन-सहन को देखते हुए ही रखा गया है।
Credit: iStock
इस मकड़ी के साथ एक खास बात यह भी है कि ये मकड़ी पानी के अंदर ही अपना जाला बनाती है। इसका जाला ही इसका छोटा सा ‘हवा वाला घर’ है।
Credit: iStock
वैसे तो हर जीव को जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है, और ऑक्सीजन सांस लेने से मिलता है। अब सवाल ये है कि जब यह मकड़ी पानी में रहती है तो फिर सांस कैसे लेती है।
Credit: iStock
बता दें कि यह मकड़ी पानी की सतह से हवा के बुलबुले लाती है। जिसमें ऑक्सीजन भरी होती है और यह मकड़ी उन्हीं बुलबुलों के जरिए सांस लेकर पानी के अंदर भी जिंदा रहती है।
Credit: iStock
इन बुलबुलों से ही वह अपने बुने हुए जालों में हवा भरती है। हवा कम होने पर मकड़ी फिर ऊपर जाकर हवा लाती है और इसी तरह करते-करते वह पानी के अंदर ही अपना जीवन गुजार देती है।
Credit: iStock
यह मकड़ी पानी के अंदर ही शिकार भी करती है। दरअसल, पानी के अंदर रहने वाले छोटे-छोटे कीड़े इसके शिकार बनते हैं और उन्हें खाकर ही ये अपना पेट भरती है।
Credit: iStock
यह मकड़ी अपने जाल और पानी के अंदर रहने की क्षमता का फायदा उठाकर शिकार करती है। यानी इसका घर सिर्फ सोने या आराम करने की जगह नहीं, बल्कि एक तरह से अंडरवॉटर बेस है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स