Sep 15, 2026
छोटे बच्चों को अक्सर आसपास की हर चीज मुंह में डालते हुए देखा जाता है। खिलौना हो, कपड़ा हो या कभी-कभी जमीन पर पड़ी कोई चीज, बच्चे उसे तुरंत मुंह तक ले जाते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए इसके पीछे की वजह आज जानते हैं।
Credit: iStock
बच्चे अपने आसपास की दुनिया को समझने के लिए सिर्फ आंखों और हाथों का इस्तेमाल नहीं करते। मुंह भी उनके लिए चीजों को जानने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।
Credit: iStock
बच्चों के मुंह और जीभ में संवेदनशील नसें होती हैं। इनकी मदद से वे किसी चीज का आकार, बनावट और तापमान महसूस कर सकते हैं।
Credit: iStock
बच्चों के विकास के शुरुआती महीनों में चीजों को मुंह तक ले जाना सामान्य व्यवहार माना जाता है। इससे वे अपने आसपास की चीजों को समझने की कोशिश करते हैं।
Credit: iStock
जब बच्चों के दांत निकलने शुरू होते हैं, तो मसूड़ों में खुजली या असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में वे चीजों को चबाकर राहत पाने की कोशिश करते हैं।
Credit: iStock
छोटे बच्चे अभी बोलकर सवाल नहीं पूछ सकते इसलिए वे छूकर, देखकर और मुंह से महसूस करके नई चीजों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Credit: iStock
हालांकि यह व्यवहार सामान्य है, लेकिन बच्चों को छोटी, नुकीली या गंदी चीजें मुंह में डालने से रोकना जरूरी है। नहीं तो कई बार इस चक्कर में वे अपनी जान खतरे में डाल लेते हैं।
Credit: iStock
घर में ऐसी चीजें बच्चों की पहुंच से दूर रखें जिन्हें निगलने का खतरा हो सकता है। खासकर छोटे खिलौने और छोटी वस्तुओं पर नजर रखना जरूरी है।
Credit: iStock
अगर बच्चा लंबे समय तक खाने की चीजों के अलावा लगातार मिट्टी, कागज या दूसरी गैर-खाद्य वस्तुएं खाने की कोशिश करे, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स