Sep 27, 2026

कुत्ते से भी कई गुना तेज है भालू की नाक, जानें कितनी दूर से सूंघ लेता है अपना शिकार

Pankaj Yadav

​भालू की नाक है सुपरपावर​

भालू की सूंघने की क्षमता बेहद तेज होती है। वह कई किलोमीटर दूर मौजूद गंध को भी हवा के जरिए पहचान सकता है।

Credit: iStock

​कितनी दूर तक सूंघ सकता है भालू?​

आम तौर पर भालू करीब एक मील या उससे ज्यादा दूरी से गंध पहचान सकता है। सही दूरी हवा और मौसम पर भी निर्भर करती है।

Credit: iStock

​40 मील दूर से सील की गंध​

पोलर बीयर की सूंघने की क्षमता सबसे हैरान करने वाली है। कुछ स्रोतों के अनुसार वह करीब 40 मील दूर से सील की गंध पहचान सकता है।

Credit: iStock

​3 मील दूर से भी भोजन का पता​

काले भालू कई किलोमीटर दूर से भोजन या वन्यजीवों के अवशेषों की गंध पकड़ सकते हैं। गंध उनके लिए खाने की तलाश में बेहद जरूरी है।

Credit: iStock

You may also like

इतने बड़े कान क्यों? रेगिस्तान की इस लोम...
कान जैसे पंखों से तैरता है यह ऑक्टोपस, स...

​इंसान से कई गुना तेज नाक​

भालू के दिमाग में गंध पहचानने वाला हिस्सा इंसानों की तुलना में काफी विकसित होता है। उनकी नाक में गंध पहचानने के लिए बहुत बड़ा क्षेत्र होता है।

Credit: iStock

​बर्फ के नीचे भी पकड़ लेते हैं गंध​

पोलर बीयर बर्फीले इलाकों में भी गंध का इस्तेमाल करते हैं। वे बर्फ के नीचे मौजूद सील का पता लगाने के लिए अपनी तेज नाक पर निर्भर रहते हैं।

Credit: iStock

​हवा तय करती है कितनी दूर तक आएगी गंध​

गंध कितनी दूर तक पहुंचेगी, इसमें हवा की दिशा और गति का बड़ा असर होता है। खुले इलाके में गंध दूर तक जा सकती है।

Credit: iStock

​सिर्फ खाना ही नहीं, साथी भी​

भालू अपनी सूंघने की क्षमता का इस्तेमाल सिर्फ भोजन के लिए नहीं करते। वे दूसरे भालुओं की गंध से उनके आसपास होने और प्रजनन से जुड़ी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

Credit: iStock

​इंसान से पहले भालू को आ सकती है आपकी गंध​

भालू की नाक इतनी तेज होती है कि वह कई बार इंसान के पास पहुंचने से पहले ही उसकी गंध पहचान सकता है। इसलिए जंगल में गंध उनके लिए अहम संकेत है।

Credit: iStock

​जंगल का असली ‘स्मेल एक्सपर्ट’​

भालू की सूंघने की क्षमता उसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। खाना ढूंढने से लेकर आसपास के जीवों को पहचानने तक, उसकी नाक हर कदम पर काम आती है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इतने बड़े कान क्यों? रेगिस्तान की इस लोमड़ी को देख चौड़ी हो जाएंगी आपकी आंखें

ऐसी और स्टोरीज देखें