Aug 31, 2026

40 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है यह जानवर, लेकिन कैसे जान लें आज

Pankaj Yadav

​वह जानवर जो 40 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है ​

आमतौर पर एक इंसान करीब 1-2 मिनट तक ही अपनी सांस रोक पाता है लेकिन क्या आप किसी ऐसे जानवर के बारे में जानते हैं, जो अपनी सांस को 40 मिनट तक बड़ी ही आराम सो रोक सकता है।

Credit: iStock

​क्या है उस जानवर का नाम?​

अगर नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको उस जानवर का नाम बता देते हैं, जो अपनी सांस को 40 मिनट तक होल्ड कर सकता है।

Credit: iStock

​40 मिनट तक सांस रोक सकता है​

हम बात कर रहे हैं स्लॉथ की, जो जरूरत पड़ने पर करीब 40 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है। यह क्षमता उसे दूसरे जमीन पर रहने वाले स्तनधारी प्राणियों से बेहद ही खास बनाती है।

Credit: iStock

​कैसे कर लेता है यह?​

सांस रोकते समय स्लॉथ अपनी हार्ट रेट को बहुत कम कर लेता है। इससे शरीर कम ऑक्सीजन खर्च करता है।

Credit: iStock

You may also like

पैकिंग में काम आने वाली यह बुलबुले वाली ...
अगर एक दिन रुक गई धरती, तो क्या होगा? कभ...

​स्लॉथ का शरीर चलता है बेहद धीमे​

स्लॉथ का मेटाबॉलिज्म यानी शरीर की ऊर्जा इस्तेमाल करने की रफ्तार बहुत धीमी होती है इसलिए उसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं पड़ती।

Credit: iStock

​फेफड़े भी हैं खास​

स्लॉथ के फेफड़ों की बनावट दूसरे स्तनधारियों से अलग होती है। उनके फेफड़े पानी के अंदर शरीर के दबाव के साथ आसानी से सिकुड़ सकते हैं।

Credit: iStock

​खून में भी ऑक्सीजन का भंडार​

स्लॉथ के खून और मांसपेशियों में ऐसे प्रोटीन होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीजन को स्टोर करने में मदद करते हैं।

Credit: iStock

​स्लॉथ सांस भी धीरे लेता है​

स्लॉथ आमतौर पर काफी धीमी गति से सांस लेता है। यही धीमी जीवनशैली उसकी ऊर्जा बचाने में मदद करती है।

Credit: iStock

​पानी में भी माहिर है स्लॉथ​

जमीन पर बेहद धीमा दिखने वाला स्लॉथ पानी में बेहतर तरीके से तैर सकता है। वह पानी में जमीन की तुलना में करीब तीन गुना तेज चल सकता है।

Credit: iStock

​पानी में छिपकर बचता है​

धीमी चाल के कारण स्लॉथ कई शिकारियों से आसानी से भाग नहीं सकता। ऐसे में पानी के अंदर छिपना उसके लिए बचने का एक तरीका हो सकता है।

Credit: iStock

​धीमा है, लेकिन कमाल का है​

स्लॉथ की धीमी जिंदगी ही उसकी ताकत बन जाती है। धीमी धड़कन, खास फेफड़े और ऑक्सीजन बचाने की क्षमता उसे सांस रोकने में माहिर बनाती है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पैकिंग में काम आने वाली यह बुलबुले वाली प्लास्टिक पहले किस काम के लिए बनी थी

ऐसी और स्टोरीज देखें