Oct 10, 2024

विंडो AC या स्प्लिट AC, कौन खाता है ज्यादा बिजली

Vishal Mathel

​AC का सीजन​

गर्मियों में अक्सर घरों में AC का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। अभी भी AC का सीजन गया नहीं है।

Credit: iStock

​AC खरीदने की कर रहे हैं तैयारी ​

ऐसे में कई लोग पहले से AC खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि इस समय AC की कीमतें कम होती हैं।

Credit: iStock

​कौन खाएगा ज्यादा बिजली​

लेकिन AC खरीदने से पहले आपको जान लेना चाहिए कि विंडो AC या स्प्लिट AC? कौन-सा एयर कंडीशनर आपका बिजली बिल ज्यादा बढ़ाएगा।

Credit: iStock

​विंडो AC या स्प्लिट AC​

स्प्लिट एसी और विंडो एसी में बिजली की खपत कई फेक्टर पर निर्भर करती है, जैसे कि उनकी क्षमता, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और उपयोग की जाने वाली सेटिंग्स।

Credit: iStock

You may also like

कितनी बिजली खाता है इंडक्शन चूल्हा? गैस ...
स्मार्टवॉच में कितने तरह के होते हैं सें...

​स्प्लिट एसी​

आमतौर पर स्प्लिट एसी अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं। 5 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन का स्प्लिट एसी, एक घंटे में करीब 840 वाट बिजली खपत कर सकता है।

Credit: iStock

​विंडो एसी​

वहीं विंडो आमतौर पर थोड़े कम ऊर्जा कुशल होते हैं, जिससे बिजली की खपत अधिक हो सकती है। विंडो एसी आम तौर पर 900 से 1400 वाट प्रति घंटे बिजली खर्च करता है।

Credit: iStock

​कौन करता है ज्यादा कूलिंग ​

स्प्लिट एसी में बेहतर कूलिंग क्षमता होती है, और यह कम समय में कमरे को ठंडा कर सकता है। लेकिन इसकी कीमत विंडो एसी से ज्यादा होती है।

Credit: iStock

​कौन-सा लेना सही ​

अगर आप बिजली बचाने के लिए सोच रहे हैं, तो स्प्लिट एसी बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन सही विकल्प चुनने के लिए आपको अपनी जरूरतों, कमरे के आकार, और उपयोग के पैटर्न पर भी ध्यान देना होगा।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कितनी बिजली खाता है इंडक्शन चूल्हा? गैस से सस्ता है या महंगा

ऐसी और स्टोरीज देखें