Jan 01, 2026

बाइक बंद करते ही क्यों आती है 'टिक टिक' की आवाज?

Pradeep Pandey

​आप में से अधिकतर लोग बाइक तो चलाते ही होंगे। वैसे भी आज बाइक हर घर की सवारी है।​

Credit: canva

​आपने गौर किया होगा कि बाइक को बंद करने पर उसमें से टिक टिक की आवाज आती है, लेकिन क्यों?​

Credit: canva

​इंजन का ठंडा होना​

जब बाइक को बंद करते हैं तो इंजन गर्म से ठंडा होता है, ऐसे में धातु सिकुड़ती है। इसी वजह से "टिक टिक" की आवाज आती है।

Credit: canva

​इंजन पार्ट्स का सिकुड़ना​

इंजन में कई धातु के हिस्से होते हैं, जैसे सिलेंडर या वाल्व। इनका तापमान में बदलाव होने पर ये सिकुड़ते और फैलते हैं, जिससे आवाज आती है।

Credit: canva

You may also like

​कम जगह में कैसे उगाएं टमाटर, जानें स्टे...
दवा की स्ट्रिप पर लाल पट्टी का क्या मतलब...

​एग्जॉस्ट सिस्टम​

बाइक के एग्जॉस्ट पाइप में गर्म गैसें होती हैं। जब बाइक बंद होती है, तो वह गैसें ठंडी हो जाती हैं, जिससे एग्जॉस्ट पाइप में छोटे-छोटे सिकुड़ने की आवाजें आ सकती हैं।

Credit: canva

​कूलिंग सिस्टम​

जब बाइक का इंजन ठंडा होता है, तो कूलिंग सिस्टम भी काम करता है और इसके कारण भी हल्की आवाजें हो सकती हैं।

Credit: canva

​साइलेंसर और कैटेलिटिक कन्वर्टर​

साइलेंसर के अंदर कैटेलिटिक कन्वर्टर होता है, जो गर्म होकर फैलता है। बंद होने के बाद इसके अंदर के पाइप और धातु के पुर्जे ठंडे होकर सिकुड़ते हैं, जिससे यह आवाज पैदा होती है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​कम जगह में कैसे उगाएं टमाटर, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस​

ऐसी और स्टोरीज देखें