Dec 26, 2025
गन्ना उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है।
Credit: istock
उत्तर प्रदेश की जलोढ़ मिट्टी और अनुकूल मौसम गन्ने की खेती के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
Credit: istock
National Horticulture Board (NHB) के मुताबिक वर्ष 2023–24 में उत्तर प्रदेश में करीब 215,811 हजार मीट्रिक टन गन्ने का उत्पादन हुआ।
Credit: istock
गन्ना उत्पादन अधिक होने के कारण प्रदेश में 125 से अधिक चीनी मिलें संचालित हो रही हैं।
Credit: istock
बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ जैसे जिले चीनी मिलों के प्रमुख केंद्र हैं।
Credit: istock
गोरखपुर से लेकर कुशीनगर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई चीनी मिलें स्थित हैं।
Credit: istock
एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में स्थित है।
Credit: istock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिवेणी चीनी मिल उत्पादन और भंडारण क्षमता के लिहाज से पहले स्थान पर आती है।
Credit: istock
यह मिल 1993 से चल रही है और गंग नहर के पास स्थित होने के कारण भौगोलिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।
Credit: istock
वैश्विक स्तर पर चीनी उत्पादन में ब्राजील पहले, भारत दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत में चीनी का उपयोग करीब 2500 वर्ष पहले शुरू हुआ था।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स