May 29, 2025

कब डालें इन्वर्टर की बैटरी में पानी? क्या है सही टाइम

Ramanuj Singh

​​बैटरी के पानी की सही देखभाल जरूरी​​

इन्वर्टर बैटरी का बैकअप धीरे-धीरे कम हो सकता है अगर समय पर डिस्टिल्ड वाटर न डाला जाए।

Credit: Canva

​​पानी बदला नहीं जाता, लेवल मेंटेन किया जाता है​​

बैटरी में पानी खत्म नहीं, बल्कि कम होता है, जिसे डिस्टिल्ड वाटर से भरना चाहिए – बदला नहीं जाता।

Credit: Canva

​​पानी का लेवल समय पर चेक करें​​

पानी का लेवल अगर नीचे चला जाए तो बैटरी सूख सकती है, जिससे बैकअप कम और चार्जिंग धीमी हो जाती है।

Credit: Canva

​​2–3 महीने में चेक करें​​

अगर इन्वर्टर का इस्तेमाल बहुत कम होता है, तो हर 2-3 महीने में पानी का लेवल चेक करना पर्याप्त होता है।

Credit: Canva

You may also like

AC-कूलर नहीं, ये डिवाइस बारिश की उमस को ...
होटल रूम से कौन-कौन सा सामान ले जा सकते ...

​​ज्यादा यूज में हो तो 1–1.5 महीने में चेक करें​​

अगर गर्मियों में या लंबे पावर कट के दौरान इन्वर्टर रोज़ाना लंबे समय तक चलता है, तो हर डेढ़ महीने में चेक करें।

Credit: Canva

​​बैटरी पर निशान देखें​​

अधिकतर बैटरियों पर Minimum और Maximum के निशान होते हैं, पानी का स्तर इन दोनों के बीच होना चाहिए।

Credit: Canva

​​ओवरफ्लो से बचें​​

जरूरत से ज्यादा पानी डालने पर बैटरी ओवरफ्लो हो सकती है, जिससे बैटरी और इन्वर्टर को नुकसान हो सकता है।

Credit: Canva

​​सावधानी बरतें​​

बैटरी की जांच करते समय ग्लव्स और सेफ्टी गॉगल्स पहनना चाहिए ताकि एसिड से बचा जा सके।

Credit: Canva

​​सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर का इस्तेमाल करें​​

नल का पानी बैटरी को खराब कर सकता है, इसलिए हमेशा केवल डिस्टिल्ड वाटर ही डालें।

Credit: Canva

​​बैटरी ओवरहीट हो तो एक्सपर्ट से चेक कराएं​​

अगर बैटरी बहुत ज्यादा गर्म हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें, तुरंत तकनीकी विशेषज्ञ से जांच कराएं।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: AC-कूलर नहीं, ये डिवाइस बारिश की उमस को कर देगा छूमंतर! 5 गुना कम है कीमत

ऐसी और स्टोरीज देखें