Jan 10, 2026

​पीली हल्दी क्या है? कहां होता सबसे ज्यादा उत्पादन, टॉप 10 में नंबर 1 कौन​

Ramanuj Singh

​​1. महाराष्ट्र​​

आम हल्दी जो सभी घरों में खाया जाता है उसे ही पीली हल्दी कहते हैं। महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा हल्दी उत्पादक राज्य है। वर्ष 2023-24 में यहां 310.01 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन हुआ, जो कुल उत्पादन का 29.16 प्रतिशत है।

Credit: istock

​​2. तमिलनाडु​​

तमिलनाडु 139.44 हजार मीट्रिक टन पीली हल्दी उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 13.11 प्रतिशत रही।

Credit: istock

​​3. तेलंगाना​​

तेलंगाना में 113.73 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन हुआ। देश के कुल हल्दी उत्पादन में इसका योगदान 10.70 प्रतिशत है।

Credit: istock

​​4. मध्य प्रदेश​​

मध्य प्रदेश ने 92.55 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन किया, जो कुल उत्पादन का 8.70 प्रतिशत है।

Credit: istock

You may also like

सैटेलाइट धरती पर क्यों नहीं गिरते हैं?
नंबर प्लेट A/F का क्या है मतलब?

​5. ओडिशा​

ओडिशा में 73.75 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन दर्ज किया गया। इसकी राष्ट्रीय हिस्सेदारी 6.94 प्रतिशत रही।

Credit: istock

​​6. कर्नाटक​​

कर्नाटक राज्य में 66.83 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन हुआ, जो कुल उत्पादन का 6.29 प्रतिशत है।

Credit: istock

​​7. असम​​

असम ने 57.46 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन किया। देश के कुल उत्पादन में इसका योगदान 5.40 प्रतिशत है।

Credit: istock

​​8. पश्चिम बंगाल​​

पश्चिम बंगाल में 53.39 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन हुआ, जिसकी हिस्सेदारी 5.02 प्रतिशत रही।

Credit: istock

​​9. आंध्र प्रदेश​​

आंध्र प्रदेश ने 38.03 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन किया। राष्ट्रीय उत्पादन में इसका योगदान 3.58 प्रतिशत है।

Credit: istock

​​10. मिजोरम​​

मिजोरम में 29.98 हजार मीट्रिक टन हल्दी का उत्पादन हुआ, जो कुल उत्पादन का 2.82 प्रतिशत है। (डेटा स्रोत: राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB), कृषि मंत्रालय एवं पशुपालन विभाग)

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सैटेलाइट धरती पर क्यों नहीं गिरते हैं?

ऐसी और स्टोरीज देखें