Jun 28, 2025

होटल-मॉल में देखा होगा "Valet Parking" का बोर्ड? आज जान लें इसका मतलब

Vishal Mathel

​वैलेट पार्किंग क्या है​




​आपने होटल मॉल या अन्य जगहों पर वैलेट पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ जरूर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है।


Credit: AI/istock

​वैलेट पार्किंग​




​वैलेट पार्किंग एक विशेष सेवा है जिसमें किसी स्थान पर आने वाले ग्राहक की गाड़ी पार्क करने का काम एक प्रशिक्षित व्यक्ति (वैलेट) करता है।


Credit: AI/istock

​आपको पार्किंग खोजने की जरूरत नहीं होती​



​Valet Parking का मतलब है कि आप गाड़ी से उतरते ही चाबी किसी स्टाफ को सौंप देते हैं और वह आपकी गाड़ी पार्क करता है।


Credit: AI/istock

​अमेरिका और यूरोप में पॉपुलर​




​अमेरिका और यूरोप में यह सेवा काफी आम है, लेकिन अब भारत में भी बड़े शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।


Credit: AI/istock

You may also like

अब सिर्फ बोलने से बुक हो जाएगा ट्रेन का ...
ट्रेन टिकट से लेकर किराए तक, 1 जुलाई से ...

​Valet Key​




​कुछ गाड़ियों में "Valet Key" भी होता है, जिससे केवल गाड़ी स्टार्ट होती है लेकिन डिक्की या ग्लव बॉक्स नहीं खुलते, सुरक्षा के लिए।


Credit: AI/istock

​कहां मिलती है सुविधा​




​यह सेवा आमतौर पर होटल, मॉल, रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट या शादी समारोहों में दी जाती है। यह सेवा विशेषकर VIP गेस्ट, बुजुर्ग या व्यस्त लोगों के लिए सुविधाजनक मानी जाती है।


Credit: AI/istock

​खुद नहीं करनी पड़ती गाड़ी पार्क​



​वैलेट कर्मचारी गाड़ी की चाबी लेकर उसे सुरक्षित जगह पर पार्क करता है। ग्राहक को एक टोकन या स्लिप दी जाती है जो गाड़ी वापस लेने के लिए जरूरी होती है।


Credit: AI/istock

​गाड़ी कैसे मिलती है वापस​




​जब ग्राहक बाहर आता है, तो वह टोकन दिखाकर अपनी गाड़ी वापस मंगवा सकता है। इससे समय की बचत होती है और पार्किंग ढूंढने की परेशानी नहीं होती।


Credit: AI/istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अब सिर्फ बोलने से बुक हो जाएगा ट्रेन का टिकट! जानें तरीका

ऐसी और स्टोरीज देखें