Dec 31, 2024

​प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना क्या है? जानें किसको मिलता है इसका लाभ​

Ankita Pandey

​महिलाओं के लिए योजना​

केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए समय समय पर नई योजनाएं शुरू करती रहती हैं।

Credit: Canva

​प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना​

ऐसी ही एक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) है, जिसका संचालन केंद्र सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

Credit: Canva

​पीएम गर्भावस्था योजना​

PMMVY की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2017 को की थी। इसे पीएम गर्भावस्था योजना के नाम से भी जाना जाता है।

Credit: Canva

​गर्भवती महिलाओं की सहायता​

इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

Credit: Canva

You may also like

सोते समय कितना दूर होना चाहिए हीटर, लापर...
​मेट्रो में भूलकर भी न ले जाएं ये 5 चीज,...

​योजना का मकसद​

इस योजना का मकसद महिलाओं में कुपोषण को कम करना और उन्हें समय पर और पर्याप्त सहायता देना है।

Credit: Canva

​6000 रुपये की सहायता​

इस योजना के तहत लाभार्थी को पहले जीवित बच्चे के लिए 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये राशि तीन किस्तों में मिलती है।

Credit: Canva

​कौन ले सकता है लाभ​

केवल 19 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को ही पीएम मातृत्व वंदन योजना का लाभ मिल सकता है।

Credit: Canva

​यहां करें आवेदन​

इसके लिए पात्र महिलाएं आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Credit: Canva

​प्राइवेट अस्पतालों में भी मिलेगा लाभ​

पहले केवल सरकारी अस्पतालों में इस योजना का लाभ लिया जाता था। हालांकि, अब प्राइवेट अस्पतालों में भी योजना का लाभ मिलता है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सोते समय कितना दूर होना चाहिए हीटर, लापरवाही छीन सकती है "सब-कुछ"

ऐसी और स्टोरीज देखें