Apr 21, 2025
खसरा एक राजस्व दस्तावेज है जिसमें किसी खेत या भूमि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है, जैसे उसका नंबर, क्षेत्रफल, और उपयोग।
Credit: istock
खसरा हर खेत को एक विशिष्ट संख्या (खसरा नंबर) देता है, जो उस खेत की पहचान होती है।
Credit: istock
इसमें जमीन का कुल क्षेत्रफल (बीघा, हेक्टेयर या एकड़ में) बताया जाता है।
Credit: istock
इसमें यह भी दर्ज होता है कि खेत में सिंचाई किस माध्यम से होती है – जैसे नहर, कुआँ, ट्यूबवेल आदि।
Credit: istock
खसरा यह जानकारी भी देता है कि जमीन किस प्रकार की है – कृषि योग्य, बंजर, चरागाह आदि।
Credit: istock
यह बताता है कि जमीन का किस उपयोग में लिया जा रहा है – खेती, आवास, व्यवसाय, आदि।
Credit: istock
खसरा रिकॉर्ड लेखपाल द्वारा खेत का निरीक्षण करके तैयार और समय-समय पर अपडेट किया जाता है।
Credit: istock
सरकार इस दस्तावेज का उपयोग करके भूमि कर (राजस्व) वसूलती है।
Credit: istock
खसरा कई सरकारी योजनाओं (जैसे किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, ऋण) में जरूरी दस्तावेज के रूप में काम आता है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स