क्या होता है Flat Buyer's समझौता? क्यों होता है जरूरी, जान लीजिए

Kashid Hussain

May 13, 2025

​​फ्लैट खरीदारी का समझौता ​​

फ्लैट खरीदारी का समझौता (Flat Buyer's Agreement) एक कानूनी दस्तावेज होता है जो रियल एस्टेट में खरीदार और बिल्डर/डेवलपर के बीच होता है

Credit: iStock

​​फ्लैट की बिक्री​​

ये प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए तैयार किया जाता है, जिसमें फ्लैट की बिक्री, शर्तों और दोनों पक्षों के अधिकारों और दायित्वों की जानकारी होती है

Credit: iStock

Cipla देगी डिविडेंड

​पहचान आदि की डिटेल​

इसमें खरीदार और बिल्डर/डेवलपर के नाम, पते और अन्य पहचान डिटेल होती है। यह बताता है कि कॉन्ट्रैक्ट किनके बीच है

Credit: iStock

​​फ्लैट की पूरी डिटेल​​

एग्रीमेंट में फ्लैट की पूरी डिटेल (जैसे लोकेशन, क्षेत्रफल (कार्पेट/बिल्ट-अप/सुपर बिल्ट-अप), फ्लोर नंबर, टावर, और प्रोजेक्ट का नाम होता है

Credit: iStock

You may also like

Digilocker में मिलते हैं ये जरूरी डॉक्यू...
AC फिल्टर को कितने दिनों में करना चाहिए ...

​​फ्लैट की कुल लागत​​

एग्रीमेंट फ्लैट की कुल लागत, अतिरिक्त शुल्क (जैसे पार्किंग, मेंटेनेंस), और भुगतान का शेड्यूल (किश्तों में या एकमुश्त) स्पष्ट किया जाता है

Credit: iStock

​​ देरी के लिए जुर्माना ​​

बिल्डर इस एग्रीमेंट में फ्लैट का निर्माण पूरा करने और खरीदार को सौंपने की अनुमानित तारीख बताता है। इसमें देरी के लिए जुर्माना या मुआवजे की शर्तें भी हो सकती हैं

Credit: iStock

​​फ्लैट में दी जाने वाली सुविधाएं​​

समझौते में फ्लैट में दी जाने वाली सुविधाएं (जैसे लिफ्ट, पार्किंग, क्लब हाउस) और कंस्ट्रक्शन मैटेरियल (फ्लोरिंग, फिटिंग्स) की डिटेल होती है

Credit: iStock

​वैध अनुमतियां​

एग्रीमेंट बताता है कि प्रोजेक्ट RERA जैसे कानूनों के तहत पंजीकृत है और सभी अनुमतियां (जैसे लैंड टाइटल, बिल्डिंग प्लान) वैध हैं

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Digilocker में मिलते हैं ये जरूरी डॉक्यूमेंट, पॉकेट में रहेगा पूरा वॉलेट

ऐसी और स्टोरीज देखें