Sep 18, 2025

​LPG और PNG में क्या अंतर, कौन सी गैस ज्यादा सस्ती​

Ramanuj Singh

​​पीएनजी और एलपीजी​​

पीएनजी (PNG): पाइप्ड नेचुरल गैस, जो पाइपलाइन के जरिए सीधे घर तक पहुंचती है। एलपीजी (LPG): लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस, जो सिलेंडर में उपलब्ध होती है।

Credit: Canva

​​सप्लाई का तरीका​​

पीएनजी: पाइपलाइन से लगातार गैस सप्लाई होती रहती है। एलपीजी: सिलेंडर भरवाना और बदलवाना पड़ता है।

Credit: Canva

​​सुरक्षा​​

पीएनजी: हवा से हल्की होती है, लीक होने पर तेजी से फैलती है, इसलिए खतरा कम होता है। एलपीजी: भारी गैस है, लीक होने पर जमीन पर जमा हो जाती है और विस्फोट का खतरा ज्यादा होता है।

Credit: Canva

​​सुविधा​​

पीएनजी: सिलेंडर बदलने की जरूरत नहीं, बिल इस्तेमाल के अनुसार आता है। एलपीजी: समय-समय पर सिलेंडर बुकिंग और बदलवाना पड़ता है।

Credit: Canva

You may also like

​गलती से भी रिसीव ना करें इन नंबर से आने...
​आज से बदल रहे UPI के नियम, जानें 7 बड़े...

​​प्रदूषण​​

पीएनजी: स्वच्छ और कम प्रदूषण करता है। एलपीजी: जलने पर थोड़ा ज्यादा प्रदूषण करता है।

Credit: Canva

​​उपलब्धता​​

पीएनजी: केवल उन इलाकों में जहां पाइपलाइन नेटवर्क है। एलपीजी: हर जगह उपलब्ध है, खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में।

Credit: Canva

​​परिवहन​​

पीएनजी: पाइपलाइन से सीधे सप्लाई होती है, इसलिए ट्रांसपोर्टेशन की चिंता नहीं। एलपीजी: सिलेंडर को घर तक लाना-ले जाना पड़ता है।

Credit: Canva

​​पेमेंट सिस्टम​​

पीएनजी: मासिक बिल उपयोग के अनुसार आता है, एडवांस पेमेंट नहीं करना पड़ता। एलपीजी: सिलेंडर खरीदते समय पूरा भुगतान करना होता है।

Credit: Canva

​​कीमत​​

पीएनजी: ज्यादातर मामलों में सस्ती होती है क्योंकि केवल उपयोग के अनुसार भुगतान होता है। एलपीजी: सरकार द्वारा तय कीमत होती है, जो समय-समय पर बदलती रहती है।

Credit: Canva

​​दिल्ली में कीमत​​

पीएनजी: ₹49.59 प्रति SCM (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) के हिसाब से मासिक बिल लगभग ₹400-₹500 तक आता है। एलपीजी: 14 किलो का सिलेंडर ₹853 और 19 किलो का सिलेंडर ₹1580 का होता है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​गलती से भी रिसीव ना करें इन नंबर से आने वाली कॉल, सब बर्बाद हो जाएगा​

ऐसी और स्टोरीज देखें