Dec 29, 2024
APAAR ID Card का विस्तृत रूप ऑटोमेटेड परमानेंट अकादमिक रजिस्ट्रेशन है और यह विशेष रूप से छात्रों के लिए तैयार किया गया है।
Credit: Times Now Digital
क्या आप जानते हैं कि APAAR कार्ड के फायदे क्या हैं और इसे घर बैठे आसानी से कैसे बनवाया जा सकता है?
Credit: Times Now Digital
बच्चे की शैक्षिक योग्यता, उसकी डिग्री और यहां तक कि बच्चे की सारी उपलब्धियां APAAR ID Card की मदद से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
Credit: Times Now Digital
ध्यान रहे, छात्रों को आवेदन के लिए ई-KYC भी करवाना होगा और इसके लिए उन्हें डिजीलॉकर में अकाउंट बनाना होगा।
Credit: Times Now Digital
APAAR Card बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC Bank) की वेबसाइट पर जाना होगा।
Credit: Times Now Digital
इसके बाद आपको माई अकाउंट का विकल्प खोजकर इसपर क्लिक करना है और मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और एड्रेस की जानकारी दर्ज करनी है।
Credit: Times Now Digital
इसके बाद आपका डिजीलॉकर अकाउंट बन जाएगा जिसके बाद आपको सहमती देनी होगी। इसके लिए आई अग्री पर क्लिक करें जिसके बाद आपको स्कूल/यूनिवर्सिटी का नाम, क्लास, कोर्स का नाम जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
Credit: Times Now Digital
सारी जानकारी दर्ज करने के बाद APAAR Card बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद ABC बैंक की वेबसाइट पर APAAR ID Card खोजकर इसे खोले लें और अब आप इसे PDF के रूप में सेव कर सकते हैं।
Credit: Times Now Digital
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स