Jul 23, 2025

सिर्फ एक नहीं, 4 तरह के होते हैं आधार कार्ड, क्या आप जानते हैं फर्क?

Vishal Mathel

​आज आधार कार्ड हर जरूरी काम के लिए अनिवार्य हो चुका है, चाहे वह सरकारी हो या निजी।​

Credit: istock

​UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए आधार के चार अलग-अलग फॉर्मेट जारी किए हैं।​

Credit: istock

​ये सभी प्रकार हर जगह मान्य हैं और अपनी-अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किए जा सकते हैं।​

Credit: istock

​आधार लेटर​



​यह पेपर बेस्ड लैमिनेटेड कार्ड होता है जिसमें QR कोड, जारी करने की तारीख और यूजर की जानकारी होती है। यह UIDAI द्वारा डाक से भेजा जाता है और फ्री में बनता है।


Credit: istock

You may also like

2025 के 5 नए नियम: ATM से लेकर रेलवे तक,...
प्राइवेट तस्वीरें या वीडियो हो गई हैं ली...

​आधार PVC कार्ड​​



​यह प्लास्टिक बेस्ड कार्ड होता है जो मजबूत और टिकाऊ होता है। इसमें डिजिटल सिग्नेचर, फोटो और सिक्योर QR कोड शामिल होता है। इसे 50 रुपये में घर मंगाया जा सकता है।


Credit: istock

​mAadhar ऐप​



​यह UIDAI का मोबाइल ऐप है जिसमें आधार की डिजिटल प्रोफाइल रहती है। इसमें फोटो, आधार नंबर और QR कोड होता है जो ऑफलाइन वेरिफिकेशन में काम आता है। यह ऐप एयरपोर्ट, रेलवे और eKYC जैसी सेवाओं में वैध ID के रूप में स्वीकार किया जाता है।


Credit: istock

​eAadhar क्या है? ​



​यह पासवर्ड-प्रोटेक्टेड डिजिटल आधार कॉपी होती है जिसमें UIDAI के डिजिटल सिग्नेचर और QR कोड होता है। इसे UIDAI वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।


Credit: istock

​eAadhar की मान्यता ​



​हर नामांकन या अपडेट के बाद eAadhar तुरंत जनरेट होता है और यह फिजिकल आधार की तरह सभी जगह मान्य होता है।


Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 2025 के 5 नए नियम: ATM से लेकर रेलवे तक, हर आम आदमी पर होगा सीधा असर!

ऐसी और स्टोरीज देखें