Oct 22, 2025
फ्लाइट का टिकट आप एयरलाइन की वेबसाइट या किसी ट्रैवल ऐप (जैसे MakeMyTrip, Cleartrip, Yatra आदि) से बुक करें। बुकिंग के बाद ईमेल पर टिकट और पीएनआर नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखें।
Credit: Canva
एयरपोर्ट में प्रवेश के लिए वैध पहचान पत्र जरूरी है। भारत में आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड या वोटर ID मान्य होते हैं। पहचान पत्र दिखाए बिना एयरपोर्ट में एंट्री नहीं मिलती।
Credit: Canva
हैंड बैग (केबिन लगेज): अधिकतम 7 किलो तक। इसमें लिक्विड (100ml से अधिक), धारदार चीजें (कैंची, ब्लेड आदि) न रखें। चेक-इन बैग: आमतौर पर 15-20 किलो तक अनुमति होती है। अधिक वजन पर चार्ज लग सकता है।
Credit: Canva
घरेलू उड़ानों के लिए कम से कम 2 घंटे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना जरूरी है, खासकर बड़े शहरों में।
Credit: Canva
एयरलाइन काउंटर या सेल्फ कियोस्क से चेक-इन करें। बोर्डिंग पास लें। चेक-इन बैग को जमा करें और उस पर टैग लगवाएं।
Credit: Canva
बैग, इलेक्ट्रॉनिक्स, बेल्ट, मोबाइल, घड़ी, जूते आदि ट्रे में रखें। मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरें। प्रतिबंधित वस्तुएं (जैसे लाइटर, धारदार चीजें) जमा करनी पड़ सकती हैं।
Credit: Canva
सिक्योरिटी चेक के बाद बोर्डिंग पास पर लिखा गेट नंबर और समय ध्यान से देखें। उसी गेट पर तय समय से पहले पहुंचना जरूरी है।
Credit: Canva
बोर्डिंग अनाउंसमेंट के अनुसार अपनी बारी का इंतजार करें। बोर्डिंग पास स्कैन करवाएं और विमान में प्रवेश करें। जोन और सीट नंबर के अनुसार बैठने की प्रक्रिया होती है।
Credit: Canva
अपना हैंड बैग ऊपर के कम्पार्टमेंट में रखें। सीट बेल्ट बांधें। मोबाइल को एयरप्लेन मोड में करें। केबिन क्रू की सेफ्टी इंस्ट्रक्शन ध्यान से सुनें।
Credit: Canva
उड़ान के दौरान शांति बनाए रखें, टॉयलेट जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें। लैंडिंग के बाद सीट बेल्ट खुलने की अनुमति मिलने पर ही उठें। चेक-इन बैग कलेक्ट करने के लिए बैगेज बेल्ट पर जाएं।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स