Oct 23, 2024

एंटीवायरस इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? खुल गया राज

Vishal Mathel

​क्या इस्तेमाल करना चाहिए एंटीवायरस​

एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करना आपकी डिवाइस और डेटा की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

Credit: istock

​फायदे और नुकसान दोनों ​

लेकिन इसके फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। चलिए जानते हैं कि आपको एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?

Credit: istock

​एंटीवायरस इस्तेमाल करने के फायदे​

एंटीवायरस आपके कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन को वायरस और मैलवेयर से बचाता है, जो डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Credit: istock

​साइबर अटैक से रखता है दूर​

एंटीवायरस मैलवेयर, स्पाइवेयर और रैनसमवेयर जैसे खतरनाक प्रोग्राम्स को पहचानकर उन्हें हटाने में मदद करता है, जिससे आपका सिस्टम सुरक्षित रहता है।

Credit: istock

You may also like

दिवाली पर मूड न बिगाड़ दे नकली पनीर, ऐसे...
क्या एयर फ्रायर का काम कर सकता है माइक्र...

​ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षा और फायरवॉल इंटीग्रेशन​

एंटीवायरस फिशिंग वेबसाइट्स और फ्रॉड ईमेल्स से बचने में मदद करता है, जिससे आपकी पर्सनल जानकारी चोरी नहीं होती। इसके अलावा कुछ एंटीवायरस एक बिल्ट-इन फायरवॉल के साथ आते हैं, जो अनवांटेड नेटवर्क ट्रैफिक को रोकते हैं और आपकी नेटवर्क सिक्योरिटी को मजबूत करते हैं।

Credit: istock

​रीयल-टाइम प्रोटेक्शन​

यह हर समय एक्टिव रहता है और वायरस या मैलवेयर के संभावित खतरों को तुरंत पहचानकर उन्हें रोकता है। इससे आपका डेटा सुरक्षित रहता है।

Credit: istock

​क्यों नहीं इस्तेमाल करना चाहिए एंटीवायरस ​

लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे विंडोज़, मैक, एंड्रॉयड आदि पहले से ही इनबिल्ट सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे कभी-कभी एक्स्ट्रा एंटीवायरस की जरूरत नहीं होती।

Credit: istock

​परफॉर्मेंस की दिक्कत​

कुछ एंटीवायरस सॉफ्टवेयर सिस्टम की परफॉर्मेंस को स्लो कर सकते हैं क्योंकि वे बैकग्राउंड में लगातार स्कैनिंग करते रहते हैं। इसके अलावा कभी-कभी एंटीवायरस बेवजह सुरक्षित फाइल्स को भी वायरस मानकर उन्हें ब्लॉक कर देता है।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिवाली पर मूड न बिगाड़ दे नकली पनीर, ऐसे करें असली की पहचान

ऐसी और स्टोरीज देखें