Sep 26, 2024

सड़क के उलट गाड़ी चलाने पर हो सकती है जेल, जान लीजिये नियम

Times Now Digital

​​सड़क के नियम​

अपनी और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए सड़क के नियमों का पालन जरूरी होता है।

Credit: Times Now Digital

​​सड़क की दिशा​

आमतौर पर सड़क को दो भागों में विभाजित किया गया होता है। एक तरफ जाने वाले और दूसरे तरफ आने वाले वाहनों का ट्रैफिक चलता है।

Credit: Times Now Digital

​​सड़क के उलट​

कई बार लोग जल्दबाजी में या फिर जाम में न फंसने के लिए सड़क की दिशा से उलटी दिशा में ड्राइविंग करते हैं।

Credit: Times Now Digital

​रॉन्ग साइड ड्राइविंग​​

जिस दिशा में सड़क का ट्रैफिक जा रहा है अगर उससे उलट दिशा में गाड़ी चलाई जाए तो इसे रॉन्ग साइड ड्राइविंग भी कहते हैं।

Credit: Times Now Digital

You may also like

बिजली का स्मार्ट मीटर ऐसे करता है काम, क...
दिल्ली मेट्रो में कितनी ले जा सकते हैं श...

​​हाल ही में​

हाल ही में गुरुग्राम से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था जहां गलत दिशा से आ रही गाड़ी से टकराने की वजह से एक बाइकर की मौत हो गई थी।

Credit: Times Now Digital

​​दंडनीय अपराध​

रॉन्ग साइड ड्राइविंग करना एक दंडनीय अपराध है और इसके लिए पेनल्टी के साथ-साथ जेल भी हो सकती है।

Credit: Times Now Digital

​​क्या हैं नियम​

नियमों के अनुसार अगर गलत दिशा में गाड़ी चलाते हैं तो आपको 500 से 1000 रुपये की पेनल्टी का भुगतान करना पड़ सकता है।

Credit: Times Now Digital

​​जेल भी हो सकती है​

इतना ही नहीं, अगर गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो 2 से 3 महीने के लिए जेल भी हो सकती है।

Credit: Times Now Digital

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बिजली का स्मार्ट मीटर ऐसे करता है काम, क्या इससे बढ़ता है बिल

ऐसी और स्टोरीज देखें