ट्रेन रिजर्वेशन में 45 पैसे का इंश्योरेंस में कितनी ताकत, दिला सकता है लाखों रुपये

Ramanuj Singh

May 19, 2025

​​छोटी राशि, बड़ी सुरक्षा​​

ट्रेन में सफर के दौरान सिर्फ ₹0.45 में आप लाखों रुपये की सुरक्षा खरीद सकते है। यानी एक कप चाय से भी सस्ती सुरक्षा, जो जानलेवा दुर्घटना की स्थिति में परिवार को संबल दे सकती है।

Credit: istock

​​कवर हो सकते हैं सभी यात्री​​

अगर आप एक ही PNR पर कई लोगों के टिकट बुक करते हैं, तो सभी यात्रियों के लिए बीमा लिया जा सकता है। प्रति यात्री 45 पैसे चुकाने होंगे।

Credit: istock

​​स्वैच्छिक और बेहद किफायती इंश्योरेंस​​

ट्रेन रिजर्वेशन इंश्योरेंस स्वैच्छिक (Optional) है और टिकट बुक करते समय IRCTC पर केवल एक क्लिक में चुना जा सकता है।

Credit: istock

​​₹10 लाख तक का कवरेज​​

रेलवे का यह बीमा यात्रियों को अत्यधिक कम प्रीमियम पर ₹10 लाख तक का सुरक्षा कवरेज देता है। जो गंभीर दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को सहायता प्रदान करता है।

Credit: istock

You may also like

AC में से टपक रहा पानी, तो भूल जाएं मैके...
ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर नहीं ह...

​​मृत्यु की स्थिति में ₹10 लाख मुआवजा​​

अगर किसी ट्रेन दुर्घटना में यात्री की मृत्यु होती है, तो उसके परिजनों को ₹10 लाख तक का बीमा मुआवजा मिल सकता है।

Credit: istock

​​स्थायी पूर्ण विकलांगता पर ₹10 लाख​​

अगर यात्री दुर्घटना के कारण स्थायी रूप से अक्षम हो जाता है, तो उसे भी ₹10 लाख तक की राशि मिलती है।

Credit: istock

​​आंशिक विकलांगता पर ₹7.5 लाख तक​​

अगर आंशिक विकलांगता होती है (जैसे हाथ या पैर की क्षति), तो ₹7.5 लाख तक का क्लेम किया जा सकता है।

Credit: istock

​​₹2 लाख तक इलाज का खर्च​​

दुर्घटना में घायल यात्री को ₹2 लाख तक का मेडिकल खर्च बीमा के तहत मिल सकता है।

Credit: istock

​​भारत सरकार द्वारा समर्थित योजना​​

यह इंश्योरेंस सरकार के सहयोग से IRCTC द्वारा निजी बीमा कंपनियों (जैसे आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस आदि) के साथ मिलकर संचालित किया जाता है।

Credit: istock

​​ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया आसान​​

किसी दुर्घटना के बाद क्लेम करना कठिन नहीं है। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन आवेदन करके मुआवजा प्राप्त किया जा सकता है।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: AC में से टपक रहा पानी, तो भूल जाएं मैकेनिक, ऐसे ठीक करके बचाएं पैसे

ऐसी और स्टोरीज देखें