Jun 26, 2025
Vishal Mathel1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे के कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा।
Credit: AI images
अब नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किमी और AC क्लास में 2 पैसा प्रति किमी ज्यादा किराया लगेगा।
Credit: AI images
500 किमी तक की सेकंड क्लास यात्रा और मासिक सीजन टिकट (MST) पर कोई बदलाव नहीं होगा।
Credit: AI images
तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। 1 जुलाई से आधार वेरिफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर सकेंगे।
Credit: AI images
बुकिंग एजेंट अब बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट तक तत्काल टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। इनके लिए 30 मिनट बाद टिकट बिंडो खुलेगी।
Credit: AI images
आम यूजर्स के लिए AC क्लास के लिए तत्काल बुकिंग का समय सुबह 10:00-10:30 और नॉन-AC के लिए 11:00-11:30 रहेगा।
Credit: AI images
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए 15 जुलाई से OTP आधारित आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा।
Credit: AI images
इन बदलावों का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक कर लें।
Credit: AI images
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स