Dec 12, 2024

मालगाड़ी या रेलगाड़ी, इंजन पर लिखा कोड बता देगा क्या खींचने की है ताकत

iStock

​भारतीय रेलवे​

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और रोजाना करोड़ों यात्री भारतीय ट्रेनों से अपना सफर पूरा करते हैं।

Credit: iStock

​इंजन पर​

यात्रा के दौरान आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रेन खींचने वाले इंजन पर WAP WAG, WDG, और WDM जैसे कोड लिखे होते हैं।

Credit: iStock

​सोचा है?​

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन के इंजन पर लिखे इस कोड का मतलब क्या होता है?

Credit: iStock

​सीक्रेट कोड​

आपको जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन ट्रेन के इंजन पर लिखा ये कोड आपको इंजन की ताकत बता सकता है।

Credit: iStock

You may also like

एक आधार कार्ड पर कितने SIM खरीद सकते हैं...
ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 2025 में...

​पहले अक्षर का मतलब​

इस कोड का पहला अक्षर अक्सर W होता है जिसका अर्थ रेलवे ट्रैक के गेज यानी चौड़ाई के बारे में बताता है जो अमूमन 5 फुट होती है।

Credit: iStock

​दूसरा अक्षर​

इस कोड में दूसरा अक्षर या तो A या फिर D होता है। A का अर्थ AC करेंट यानी इलेक्ट्रिसिटी से होता है जबकि D का अर्थ डीजल है।

Credit: iStock

​आखिरी अक्षर​

इंजन का आखिरी अक्षर उसके इस्तेमाल के बारे में बताता है जैसे P यात्री ट्रेनों को खींचने के लिए जबकि G, मालगाड़ी खींचने वाले इंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Credit: iStock

​M और S​

कई इंजनों के आखिरी में M या S होता है। M का मतलब मल्टीपर्पस और S का मतलब शंटिंग होता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: एक आधार कार्ड पर कितने SIM खरीद सकते हैं? ज्यादा खरीदने पर हो सकती है जेल

ऐसी और स्टोरीज देखें