Jul 05, 2025

ट्रेन टिकट खरीदते ही फ्री में मिलते हैं ये 5 फायदे, आधा भारत अंजान!

Vishal Mathel

​बीमार होने पर फ्री मेडिकल सुविधा​

ट्रेन में तबीयत खराब होने पर रेलवे प्राथमिक उपचार देता है। गंभीर स्थिति होने पर अगले स्टेशन पर इलाज की व्यवस्था भी की जाती है- जरूरत हो तो टिकट कलेक्टर या ट्रेन सुपरवाइज़र को तुरंत सूचित करें।

Credit: istock

​स्लीपर क्लास में भी मिल सकता है बेडरोल ​

कुछ ट्रेनों में स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी कम शुल्क पर बेडरोल मिलता है- जिससे आरामदायक यात्रा संभव हो सके।

Credit: istock

​लेट चलने वाली प्रीमियम ट्रेनों में फ्री खाना​



​राजधानी, दुरंतो या शताब्दी ट्रेन अगर 2 घंटे से ज्यादा लेट हो जाती है, तो यात्रियों को फ्री में खाना मिलता है।


Credit: istock

​लेट ट्रेन में कर सकते हैं फूड ऑर्डर ​



​ई-कैटरिंग सर्विस के जरिए आप देरी से चल रही ट्रेन में मनपसंद खाना ऑनलाइन ऑर्डर करके अपनी सीट पर मंगवा सकते हैं।


Credit: istock

You may also like

अपनाएं ये देसी जुगाड़, कई महीनों तक नहीं...
वॉटर टैंक में डाल दी ये लकड़ी, तो मिलेगा...

​क्लॉकरूम और लॉकर रूम में रखें सामान ​



​बड़े रेलवे स्टेशनों पर मौजूद क्लॉकरूम/लॉकर में आप अपना सामान 1 महीने तक के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। हल्का चार्ज जरूर लगता है, लेकिन सुविधा बहुत उपयोगी है।


Credit: istock

​स्टेशन वेटिंग रूम में मिलेगी आराम की जगह ​



​अगर आपको स्टेशन पर कुछ घंटे रुकना है, तो AC या नॉन-AC वेटिंग हॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं- बस ट्रेन टिकट दिखाना होता है।


Credit: istock

​AC कोच में मिलता है फ्री बेडरोल सेट ​



​AC1, AC2 और AC3 में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे फ्री में कंबल, तकिया, बेडशीट और तौलिया देती है। हालांकि गरीब रथ एक्सप्रेस में इसके लिए ₹25 चार्ज किया जाता है।


Credit: istock

​बेडरोल ना मिलने पर कर सकते हैं शिकायत ​



​अगर यात्रा के दौरान आपको बेडरोल नहीं मिलता, तो आप शिकायत कर सकते हैं और रिफंड का दावा भी कर सकते हैं- ये आपका अधिकार है।


Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अपनाएं ये देसी जुगाड़, कई महीनों तक नहीं सड़ेंगे आलू-प्याज

ऐसी और स्टोरीज देखें