Jul 13, 2025
Instagram, Facebook, X, YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर रिपोर्टिंग टूल से शिकायत दर्ज करें। IT नियमों के अनुसार, 24 घंटे में प्रतिक्रिया और 15 दिनों में समाधान करना जरूरी होता है।
Credit: iStock
अगर कंटेंट किसी वेबसाइट पर है, तो WHOIS टूल से वेबसाइट के मालिक की जानकारी निकालें और ईमेल के जरिए कंटेंट हटाने के लिए रिक्वेस्ट करें।
Credit: iStock
www.cybercrime.gov.in या sahyog.mha.gov.in पर जाकर डिजिटल उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करें।
Credit: iStock
Google के टूल से सर्च रिजल्ट से निजी कंटेंट हटवाएं। DMCA नोटिस से भी कॉपीराइट कंटेंट हटवाया जा सकता है।
Credit: iStock
Meta द्वारा बनाया गया यह टूल नाबालिगों की आपत्तिजनक तस्वीरों को हटाने में मदद करता है। इसका फायदा यह है कि इसमें असली फाइल अपलोड नहीं करनी होती, केवल hash के जरिए Meta जैसे प्लेटफॉर्म्स से कंटेंट हटवाया जा सकता है।
Credit: iStock
https://stopncii.org के जरिए आप बिना इजाजत की निजी तस्वीरें हटवा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म hash तकनीक से काम करता है और 90% से ज्यादा सफलता दर है।
Credit: iStock
गंभीर मामलों में कोर्ट में याचिका, Cease and Desist लेटर, या कानूनी नोटिस भेज सकते हैं। इससे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
Credit: iStock
सोशल मीडिया सेटिंग्स को प्राइवेट रखें, अनजान लोगों से कंटेंट शेयर न करें और अपनी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स