Dec 14, 2025
घर के पौधों को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए ऑर्गेनिक खाद सबसे अच्छा विकल्प है। इससे पौधे जल्दी बढ़ते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
Credit: canva/istock
रसोई से निकलने वाले फल-सब्जियों के छिलके, चायपत्ती और अंडे के छिलके से आसानी से पोषणयुक्त खाद बनाई जा सकती है।
Credit: canva/istock
एक बाल्टी में नीचे सूखी पत्तियां या मिट्टी डालें, फिर किचन वेस्ट की परत लगाएं। हर परत पर मिट्टी डालते जाएं और ढक दें। 25–30 दिन में खाद तैयार हो जाएगी।
Credit: canva/istock
सूखे अंडे के छिलकों को पीसकर पाउडर बना लें और मिट्टी में मिलाएं। इसमें कैल्शियम होता है, जो जड़ों को मजबूत बनाता है।
Credit: canva/istock
5–6 केले के छिलके 1 लीटर पानी में 24 घंटे भिगो दें। छानकर यह पानी पौधों में डालें। इससे पोटैशियम मिलता है।
Credit: canva/istock
इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को धोकर सुखा लें और मिट्टी में मिलाएं। यह नाइट्रोजन देती है और पौधों को हरा बनाती है।
Credit: canva/istock
सूखी पत्तियों और घास को छोटे टुकड़ों में काटकर ढेर लगाएं। हर 7 दिन में थोड़ा पानी डालें। 30–40 दिन में खाद बन जाएगी।
Credit: canva/istock
2 लीटर पानी में 1 कप छाछ और 2 चम्मच गुड़ मिलाएं। 2 दिन ढककर रखें, फिर पौधों में डालें।
Credit: canva/istock
ऑर्गेनिक खाद से मिट्टी नरम होती है और उसमें पोषक तत्व बढ़ते हैं, जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं।
Credit: canva/istock
इन आसान तरीकों को अपनाकर आपका गार्डन सब्जियों से हरा-भरा रहेगा और फूलों से भरा रहेगा।
Credit: canva/istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स