May 17, 2025

​10 रुपये के कौन से सिक्के असली, कौन से नकली, ये हैं पहचानने के आसान तरीके​

Ramanuj Singh

​​भ्रमित करते हैं 10 रुपये के सिक्के​​

10 रुपये का सिक्का अक्सर डिजाइन के कारण लोगों को भ्रमित करता है। कई बार लोग असली और नकली सिक्के में अंतर नहीं कर पाते।

Credit: istock

​​10 रुपये के सिक्के के 14 डिजाइन​​

RBI ने 2017 में एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें बताया गया कि के 14 अलग-अलग डिजाइन के 10 रुपये के सिक्के अब तक जारी किए जा चुके हैं।

Credit: istock

​​सभी 14 डिजाइन के सिक्के वैध​​

सभी 14 डिजाइन के 10 रुपये के सिक्के वैध और असली हैं, चाहे उनका डिजाइन कुछ भी हो। आरबीआई ने इसे साफ तौर पर बताया है।

Credit: istock

​​दो धातुओं से बना होता है 10 रुपये का सिक्का​​

10 रुपये का सिक्का "बाय-मेटलिक" होता है, यानी यह दो धातुओं से मिलकर बना होता है।

Credit: istock

You may also like

क्या होता है Flat Buyer's समझौता? क्यों ...
Digilocker में मिलते हैं ये जरूरी डॉक्यू...

​​सिक्के की खनक से पहचाने असली-नकली​​

नकली सिक्के की पहचान उसके वजन और आवाज से की जा सकती है। असली सिक्का ठोस आवाज करता है, जबकि नकली में खोखली आवाज आती है।

Credit: istock

​​रंग और आकार से भी पहचानें​​

रंग और आकार से भी असली व नकली सिक्के में फर्क किया जा सकता है। नकली सिक्के का रंग थोड़ा भिन्न और धुंधला हो सकता है।

Credit: istock

​​RBI को भी कर सकते हैं कॉल​​

अगर आप असली डिजाइन की पुष्टि करना चाहते हैं, तो RBI के टोल-फ्री नंबर 14440 पर कॉल करें। कॉल कटते ही IVR कॉल के जरिए जानकारी दी जाती है।

Credit: istock

​​आम लोगों के लिए कॉल व्यवस्था​​

यह कॉल सेवा RBI द्वारा आम लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू की गई है। इससे आप तुरंत जान सकते हैं कि सिक्का असली है या नहीं।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या होता है Flat Buyer's समझौता? क्यों होता है जरूरी, जान लीजिए

ऐसी और स्टोरीज देखें