Mar 01, 2025
धीमे-धीमे अब मौसम में गर्माहट बढ़ रही है और मोटे कपड़े पहनने पर पसीना भी आने लगा है।
Credit: iStock
अक्सर गर्म मौसम में जूतों में पसीने और धूल मिट्टी की वजह से बैक्टेरिया पनपने लगते हैं जिससे बदबू आने लगती है।
Credit: iStock
अक्सर जूतों से बदबू आने पर लोग इन्हें धो देते हैं ताकि बदबू से छुटकारा मिल सके।
Credit: iStock
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बहुत ही आसानी से बिना जूतों को धोए इनसे आ रही बदबू से छुटकारा पा सकते हैं?
Credit: iStock
आप जूतों में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल सकते हैं। बेकिंग सोडा न सिर्फ बदबू दूर करता है बल्कि बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।
Credit: iStock
जूतों में एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर को छिड़क सकते हैं। एल्कोहल बैक्टीरिया को खत्म कर देता है जिससे बदबू खत्म हो जाती है।
Credit: iStock
कपड़ों के बीच रखी जाने वाली क्लोरीन की गोलियों का पाउडर बनाकर आप जूतों में रख सकते हैं जिससे बदबू नहीं आएगी।
Credit: iStock
नीम के तेल को पानी में मिलाकर आप जूतों में स्प्रे कर सकते हैं इससे जूतों में मौजूद बैक्टीरिया मर जाएंगे और बदबू आनी भी बंद हो जाएगी।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स