Jun 06, 2025
छिपकलियों को नींबू की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। जहां छिपकली दिखे वहां नींबू का रस या उसका छिलका रखें इससे वो घर से भाग जाएगी।
Credit: istock
प्याज और लहसुन की तेज गंध छिपकली को दूर रखती है। इन्हें कट कर खिड़की-दरवाजों या कोनों में रखें। इससे फायदा मिलेगा।
Credit: istock
एक स्प्रे बोतल में पानी और काली मिर्च मिलाकर छिड़काव करें। छिपकलियां इससे दूर भागती हैं।
Credit: istock
कॉफी पाउडर में थोड़ा सा तंबाकू मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन्हें उन जगहों पर रखें जहां छिपकली आती है। लेकिन बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
Credit: istock
अंडे के छिलकों की गंध छिपकलियों को डराती है। इन्हें घर के कोनों में रखें। इससे भी फायदा मिलेगा।
Credit: istock
छिपकलियां गर्म जगहों पर रहना पसंद करती हैं। पंखे या एयर कंडीशनर चलाकर कमरे को ठंडा रखें, जिससे छिपकलियां खुद भाग जाएंगी।
Credit: istock
अलमारी, बाथरूम या रसोई में नेफ्थलीन गोलियां रखें। इसकी तेज गंध छिपकलियों को दूर रखती है।
Credit: istock
छिपकली को घर से बाहर निकालने के लिए धीरे से झाड़ू या लंबी स्टिक से भगाएं, मारें नहीं।
Credit: istock
बाहर से छिपकलियों के प्रवेश को रोकने के लिए खिड़कियों और वेंटिलेशन पर महीन जाली लगाएं। यह उन्हें घर में घुसने से रोकेगा।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स