Dec 30, 2024
लोहे की कड़ाही में खाना पकाना जितना स्वादिष्ट और पोष्टिक माना जाता है, उतना ही मुश्किल कड़ाही को साफ करना होता है।
Credit: Canva
अगर कई दिनों तक कड़ाही साफ न की जाए तो इसमें कालिख भी लग सकती है, जिससे इसे साफ करना बहुत ही मेहनत का काम बन जाता है।
गांव के लोग तो आज भी लोहे की कड़ाही को साफ करने के लिए ईंट या राख की मदद लेते हैं।
लेकिन आज हम आपको लोहे की कड़ाही साफ करने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे 10 मिनट में बिना मेहनत के ये चमकने लगेगी।
कड़ाही साफ करने के लिए आपको फिटकरी, नमक और डिशवॉश की जरूरत पड़ेगी।
लोहे की कड़ाही साफ करने के लिए सबसे पहले इसे गैस पर रखकर गरम कर लीजिए।
इसके बाद गरम कड़ाही पर फिटकरी को रगड़ दीजिए। इससे कालिख छूटना शुरू हो जाएगी।
फिर इसमें पानी डाल दीजिए और फिटकरी के बचे हुए टुकड़े को एक चम्मच में नमक के साथ मिलाकर 5 मिनट छोड़ दीजिए।
तय समय के बाद कड़ाही से पानी बाहर निकाल दीजिए और इसे डिश वॉश से रगड़कर साफ कर लीजिए।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स