Dec 28, 2024

​कैसे करें असली और नकली गुड़ की पहचान? खरीदने से पहले जान लें ये टिप्स ​

Ankita Pandey

​गुड़ की डिमांड​

सर्दियां आते ही मार्केट में गुड़ की डिमांड बढ़ जाती है। हालांकि, गुड़ में मिलावट आम बात हो गई है।

Credit: Canva

​असली और नकली गुड़ की पहचान​

ऐसे में आपको मार्केट में मिलने वाले मिलावटी और शुद्ध गुड़ के बीच पहचान करना आना चाहिए।

Credit: Canva

​गुड़ का रंग​

शुद्ध गुड़ का रंग हल्का भूरा या सुनहरा पीला होता है। वहीं, अगर गुड़ चमकीला या आकर्षक लगे तो उसमें रंग मिलाए जाने की संभावना होती है।

Credit: Canva

​ऐसे करें पहचान​

इसकी पहचान के लिए गुड़ के छोटे टुकड़े को पानी में घोलें। अगर पानी का रंग बदलता है तो उसमें रंग मिलाया गया है।

Credit: Canva

You may also like

​क्या ट्रेन में शराब की बोलत ले जा सकते ...
ट्रेन के 3AC और 3E में किसका किराया कम, ...

​चाक पाउडर का इस्तेमाल​

गुड़ का वजन बढ़ाने के लिए कभी-कभी चाक पाउडर या वॉशिंग सोडा मिलाया जाता है।

Credit: Canva

​पानी में घोलें​

इसकी पहचान के लिए गुड़ का एक टुकड़ा पानी में घोलें। अगर पानी के नीचे सफेद अवशेष दिखाई दें तो उसमें मिलावट हो सकती है।

Credit: Canva

​कठोर और दानेदार​

नकली गुड़ कठोर और दानेदार हो सकता है। वहीं, असली गुड़ हल्का मुलायम और थोड़ा चिपचिपा होता है।

Credit: Canva

​गुड़ का स्वाद​

अगर गुड़ का स्वाद अत्यधिक मीठा, रासायनिक या तीखा लगे, तो वह मिलावटी हो सकता है।

Credit: Canva

​एक गाढ़ा तरल​

नकली गुड़ पिघलने पर चीनी क्रिस्टल या अवशेष छोड़ सकता है। वहीं, शुद्ध गुड़ गर्म करने पर एक गाढ़ा तरल बनाता है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​क्या ट्रेन में शराब की बोलत ले जा सकते हैं, जानें क्या कहते हैं रेलवे के नियम ​

ऐसी और स्टोरीज देखें