Dec 28, 2025

​भारत में कितने पेट्रोल पंप, दुनिया में नबर 1 कौन, किस नंबर पर इंडिया​

Ramanuj Singh

​​भारत में पेट्रोल पंपों की कुल संख्या​​

पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) से मिले डेटा के मुताबिक भारत का पेट्रोल पंप नेटवर्क अब 1,00,266 तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि देश में ईंधन वितरण का ढांचा तेजी से मजबूत हुआ है।

Credit: istock

​​2015 के मुकाबले दोगुनी बढ़ोतरी​​

PPAC के अनुसार, वर्ष 2015 में भारत में 50,451 पेट्रोल पंप थे। करीब एक दशक में यह संख्या दोगुनी हो जाना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Credit: istock

​​वैश्विक स्तर पर भारत की रैंक​​

पेट्रोल पंपों की इस संख्या के साथ भारत पेट्रोल पंप नेटवर्क के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Credit: istock

​​नंबर 1 और नंबर 2 देश​​

पेट्रोल पंपों की संख्या में अमेरिका पहले नंबर पर है, जहां 2024 की रिपोर्ट के अनुसार 1,96,643 हैं। चीन दूसरे नंबर पर है, जिसके पास 1,15,228 हैं।

Credit: istock

You may also like

हेलमेट पहनने से बाल झड़ते हैं या नहीं, ह...
पूरी सर्दी निकलेगा गर्म पानी, टंकी में क...

​​सरकारी कंपनियों का वर्चस्व​​

भारत में 90 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंप सरकारी कंपनियों के स्वामित्व में हैं, जिससे ईंधन आपूर्ति पर सरकार का मजबूत नियंत्रण बना हुआ है।

Credit: istock

​​OCL, BPCL और HPCL की भूमिका​​

रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कंपनियों में इंडियन ऑयल (IOCL) के सबसे अधिक 41,664 आउटलेट हैं। इसके बाद BPCL के 24,605 और HPCL के 24,418 पेट्रोल पंप हैं।

Credit: istock

​​प्राइवेट सेक्टर की स्थिति​​

प्राइवेट कंपनियों में नायरा एनर्जी सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर है, जिसके 6,921 आउटलेट हैं। इसके बाद रिलायंस-BP के 2,114 और शेल के 346 पेट्रोल पंप हैं।

Credit: istock

​​प्राइवेट पंपों की बढ़ती हिस्सेदारी​​

2015 में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 5.9 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गई है, हालांकि अभी भी सरकारी कंपनियों का दबदबा बना हुआ है।

Credit: istock

​​प्राइवेट सेक्टर की शुरुआत​​


भारत में फ्यूल रिटेलिंग में प्राइवेट सेक्टर की शुरुआत वित्त वर्ष 2004 में हुई थी, जब केवल 27 पेट्रोल पंप निजी कंपनियों के

Credit: istock

​​ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार​​

देश के कुल पेट्रोल पंपों में से लगभग 29 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, जबकि 10 साल पहले यह आंकड़ा 22 प्रतिशत था, जो ग्रामीण भारत में बढ़ती ईंधन पहुंच को दर्शाता है।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हेलमेट पहनने से बाल झड़ते हैं या नहीं, हो गया क्लियर

ऐसी और स्टोरीज देखें