May 15, 2025
छोटे कमरे में 1 टन का एसी पर्याप्त होता है। ऐसे में एसी को 8–10 घंटे तक चलाना सही है। बड़े कमरे में 1.5 या 2 टन के एसी को 12 घंटे तक चलाया जा सकता है।
Credit: istock
एक्सपर्ट के मुताबिक एसी को पूरे दिन या लगातार 12 घंटे से ज्यादा न चलाएं। लंबे समय तक लगातार चलाने से एसी ओवरहीट हो सकता है।
Credit: istock
बहुत देर तक चलने पर एसी का कंप्रेसर गर्म हो सकता है। इससे आग लगने जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
Credit: istock
एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर 8–12 घंटे के बाद एसी को कुछ देर के लिए बंद करें ताकि वह ठंडा हो सके और उसके पुर्जों को आराम मिल सके।
Credit: istock
अगर आप कुछ समय के लिए भी बाहर जा रहे हैं (1-2 घंटे), तो एसी जरूर बंद करें। यह न सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है, बल्कि बिजली की भी बचत होगी।
Credit: istock
आजकल के स्मार्ट AC में "इको" या "पावर सेविंग मोड" होते हैं, जिन्हें ऑन करके आप जरुरत से ज्यादा बिजली खर्च और ओवरहीटिंग से बच सकते हैं।
Credit: istock
एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर 6 महीने में एसी की सर्विस जरूर कराएं। समय पर सर्विसिंग से एसी की कूलिंग और सेफ्टी बनी रहती है।
Credit: istock
थर्मोस्टेट को बहुत कम (जैसे 16-18°C) पर सेट करना एसी पर अतिरिक्त लोड डालता है। 24–26°C का तापमान अधिक उपयुक्त और सेफ है।
Credit: istock
वोल्टेज की उठापटक भी एसी को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में वोल्टेज स्टेबलाइजर का प्रयोग करें।
Credit: istock
जल्दी-जल्दी एसी को चालू और बंद करना कंप्रेसर पर असर डालता है। हमेशा कुछ मिनट का गैप रखें।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स